फूलपुर उपचुनाव: कौन हैं कौशलेंद्र पटेल, जिन्हें बीजेपी ने बनाया अपना उम्मीदवार

इलाहाबाद। देश की सबसे हॉट सीट बन चुकी फूलपुर लोकसभा के उपचुनाव में कुर्मी बिरादरी का वोट बटोरने के लिए सपा के बाद भाजपा ने भी बैकवर्ड कार्ड खेला है। सपा ने जहां नागेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया था। वहीं, भाजपा ने कौशलेंद्र पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब लड़ाई पूरी तरह से दिलचस्प होगी, क्योंकि दोनों पार्टियों ने कुर्मी बिरादरी के वोटों को भुनाने के लिए पटेल प्रत्याशी उतारा है। बता दें कि फूलपुर लोकसभा क्षेत्र कुर्मी बहुल इलाका माना जाता है।

कुर्मी वोट तय करेंगे हार-जीत का समीकरण

कुर्मी वोट तय करेंगे हार-जीत का समीकरण

मौजूदा समय में दो नई विधानसभा में जुड़ने के बढ़ोत्तरी जरूर हुई है लेकिन कुर्मी वोट अब भी जीत हार का समीकरण तय करेंगे। क्योंकि अभी भी एक बड़ा वोट बैंक कुर्मी बिरादरी का इस लोकसभा क्षेत्र में है। वैसे पिछले लोकसभा चुनाव में इसी बैकवर्ड गोटी पर ही केशव प्रसाद मौर्य की गणित सेट हुई थी। अब उसी को दोहराने के लिए कौशलेंद्र प्रताप पटेल को टिकट दिया गया है।

 कौन हैं कौशलेंद्र पटेल

कौन हैं कौशलेंद्र पटेल

कौशलेंद्र पटेल काशी के पूर्व मेयर हैं और मौजूदा समय में भाजपा के प्रदेश मंत्री के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पार्टी ने उनके नाम पर मुहर लगाई और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनके नाम की घोषणा की है। कौशलेंद्र पटेल लगातार भाजपा की प्रदेशीय मीटिंग में अपनी दावेदारी को पूरे दमखम से रख रहे थे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी नजदीकी और गोरखपुर लोक सभा के उपचुनाव में मिली जिम्मेदारी के बाद उनका कद बढ़ रहा था।

 गोरखपुर में देख रहे थे चुनावी तैयारी

गोरखपुर में देख रहे थे चुनावी तैयारी

कौशलेंद्र लगातार गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारियों में अहम भूमिका निभा रहे थे। जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी के साथ उनकी ताबड़तोड़ कई मीटिंग चल रही थी और पिछले दिनों उप चुनाव के संदर्भ में ही योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी हुई थी। हालांकि यह माना जा रहा था कि कौशलेंद्र उपचुनाव में बड़ी भूमिका निभाएंगे , लेकिन टिकट के मामले में कुछ दूसरी ही गुणा-गणित चल रही थी। फिलहाल अचानक से एक युवा और बढ़ते कद वाले नाम को तरजीह दी गई और कौशलेंद्र प्रत्याशी बना दिए गए। बता दे कौशलेंद्र चुनावी जिम्मेदारी मिलने के बाद पहले ही गोरखपुर में प्रवास कर रहे हैं और लगातार वहां प्रदेश के मंत्री अनूप गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह आदि के साथ उपचुनाव में भाजपा की जीत के लिए तैयारियां कर रहे हैं। हालांकि अब कौशलेंद्र को नई जिम्मेदारी मिल गई है और उनके कंधों पर केशव मौर्य की छोड़ी सीट को फिर से भाजपा मे लाने की जिम्मेदारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+