सीएम योगी की जनसभा में नहीं पहुंचे लोग, खाली पड़ी रही कुर्सियां

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को यूपी के शाहजहांपुर में तीन अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम में शामिल हुए। लेकिन हम आपको मुमुक्षु आश्रम में शामिल हुए पहले कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें दिखाएंगे। ये तस्वीरें उस वक्त की जब सीएम योगी से लेकर कैबिनेट मंत्री केंद्रीय, प्रभारी मंत्री के अलावा कई विधायक मंच पर मौजूद थे। लेकिन इस कार्यक्रम में सीएम योगी को सुनने के लिए लोग ही नहीं पहुंचे, इस बात के अंदाजा इन खाली पड़ी कुर्सियों से लगा सकता हैं। जिस पर बैठने वाले लोगों की कमी थी। फिलहाल यहां से सीएम योगी जनता को संबोधित करने के बाद हनुमतधाम के लिए रवाना हो गए।

मुमुक्षु आश्रम में थी जनसभा

मुमुक्षु आश्रम में थी जनसभा

दरअसल मुमुक्षु आश्रम में चल रहे युवा महोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ के आने का रास्ता साफ हो गया था। तो कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार से लेकर केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज समेत जिला प्रशासन ने तमाम तैयारियां में जुट गया।

खाली पड़ी रही कुर्सियां

खाली पड़ी रही कुर्सियां

जिला प्रशासन और बीजेपी नेताओं का आंकलन था कि जनसभा में कई हजार लोग सीएम योगी को सुनने के लिए आएंगे। लेकिन जब तैयारियां पूरी हो गई और सीएम योगी भी जनसभा में पहुंच गए। जनसभा में जितने लोगों के आने की उम्मीद बीजेपी नेता ने लगाई थी। उस उम्मीद से कहीं कम जनता सीएम योगी को सुनने के लिए आई। इसका अंदाजा आप इन खाली कुर्सियों से लगा सकते है।

नहीं पहुंची जनता

नहीं पहुंची जनता

ये खाली कुर्सियां उस वक्त थी जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज वित्त राज्यमंत्री पूर्व केंद्रीय ग्रह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती के साथ ही जिले सभी बीजेपी विधायक मंच पर मौजूद थे। सीएम ने जनता को संबोधित तो किया लेकिन उनको सुनने के लिए इन कुर्सियों पर बैठने वाला कोई नही था। फिलहाल इस कार्यक्रम मे शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमतधाम के लिए रवाना हो गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+