2017 से पहले अयोध्या बेगानी थी लोग, लोग इसका नाम लेने से डर रहे थे: सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम ध्रवीकरण की राजनीति नहीं करते हैं, हम विकास की बात कर रहे हैं। लेकिन लोग आस्था का सम्मान भी करते हैं, हम उसके साथ खिलवाड़ नहीं करते हैं। वो कर्फ्यू लगाते हैं, हम कांवड़ यात्रा को भी प्रोत्साहित करते हैं, यह उनकी आस्था है। वो दंगा करवाते थे, हम प्रदेश को कानून के राज के अनुसार दंगामुक्त राज्य के रूप में स्थापित करते हैं।
सीएम ने कहा कि उन्होंने प्रदेश को अराजकता की भट्टी में झोंकने का प्रयास किया था, हमने उत्तर प्रदेश को देश की उम्मीदों का प्रदेश बनाकर यूपी को आगे बढ़ाने का काम किया है। हमारे लिए यह अवसर है। केवल विकास और लोक कल्याण से काम नहीं होगा, लेकिन हम रोजगार सृजन करना है तो सभी सेक्टर को आगे बढ़ाना होगा।

अध्यात्म के क्षेत्र में जो संभावनाएं हमारे पास हैं उसे हम आगे बढ़ा रहे हैं। आध्यात्मिक पर्यटन में हमारे पास बहुत संभावनाएं हैं। अयोध्या, काशी, मथुरा हमारे पास है। मैं जितनी बार अयोध्या गया हूं, मुझसे पहले कोई भी मुख्यमंत्री नहीं गया। ऐसा ही काशी, मथुरा में है, जितनी बार मैं गया हूं उतना सभी मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल को गिन लीजिए, ये लोग नहीं गए होंगे।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या को दीपोत्सव के रूप में, काशी को देव दीपावली के रूप में, मथुरा-वृंदावन-बरसाना को रंगोत्सव के रूप में हम लोगों ने सरकार में आने के बाद प्रोत्साहित किया है।
अयोध्या आज की नई अयोध्या है। 2017 से पहले यह बेगानी थी, इसका नाम लेने से लोग डर रहे थे। आज उस अयोध्या में देश-दुनिया का कौन सा व्यक्ति है जो यहां आना नहीं चाहता। यहां सड़कों का विकास किया। एयरपोर्ट देना पड़ा। आज अयोध्या में वो बदलाव आया, जो लोग कल तक कहते थे कि हम अपनी जमीन नहीं देंगे, वो कहते हैं कि आप हमारी जमीन ले लीजिए। ऐसा लगता है कि अयोध्या में राम राज्य की अवधारणा फिर से आ गई है। अयोध्या में व्यापार, होटल, गाइड,टैक्सी संचालकों की आमदनी में 50 से 100 गुना की बढ़ोत्तरी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications