Rotomac Bank Fraud: पेन कंपनी रोटोमैक पर 750 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड का आरोप, CBI ने केस किया दर्ज

Rotomac Fraud Case: पेन बनाने वाली कंपनी रोटोमैक ग्लोबल (Rotomac Global) पर 750 करोड़ रुपए का बैंक फ्रॉड का आरोप है। जिसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कानपुर स्थित रोटोमैक ग्लोबल और उसके निदेशकों के खिलाफ इंडियन ओवरसीज बैंक से जुड़े बैंकों के एक कंसोर्टियम यानी गठजोड़ को 750.54 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

Rotomac

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेन बनाने वाली कंपनी पर बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले 7 बैंकों के गठजोड़ का कुल 2,919 करोड़ रुपये का बकाया है। इस बकाया में इंडियन ओवरसीज बैंक का हिस्सा 23 प्रतिशत है। CBI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने फर्म और उनके निदेशक साधना कोठारी और राहुल कोठारी के के खिलाफ धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी फर्म के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है। 28 जून, 2012 को फर्म को 500 करोड़ रुपये की गैर-निधि-आधारित सीमा आवंटित की गई थी। 30 जून, 2016 को उनके खाते को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घोषित कर दिया गया था। उस समय उस पर 750.54 करोड़ रुपए का बकाया था।

फर्म को यह रकम बैंकों को चुकानी थी। बैंक ने इस मुद्दे को निपटाने के लिए फर्म को ग्यारह साख पत्र भेजे। कथित तौर पर फर्म और बैंक के बीच 743.63 करोड़ रुपये का समझौता हुआ था। बैंक ने फर्म से संबंधित दस्तावेज जमा करने को कहा था। फर्म का विदेश में कारोबार था और दस्तावेज जरूरी थे लेकिन फर्म ने कथित तौर पर दस्तावेजों का पूरा सेट पेश नहीं किया। फिलहाल सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+