लखनऊ की पार्वती कुमारी बनी देश की पहली केएफसी डिलीवरी वुमन
लखनऊ । पार्वती कुमारी लखनऊ शहर में पहली महिला है जो घर पर डिलीवरी करने आती है। अमेरिकी ब्रांड केएफसी भारत में होम डिलीवरी के लिए महिलाओं को मौका दे रही है और पार्वती भारत की पहली केएफसी वुमन डिलीवरी एजेंट बनी हैं।

पार्वती के अनुसार वह 9 से 6 की शिफ्ट में रोजाना 4 से 6 केएफसी की डिलिवरी करती हैं। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत के दौरान पार्वती ने बताया कि लोग काफी हैरान हैं कि कैसे कोई लड़की डिलीवरी देने घर आ रही है। पार्वती के अनुसार कई लोग उन्हें चाय और स्नैक्स पर भी बुलाते हैं और पुछते हैं कि आपको यह नौकरी कैसे मिली।
पार्वती पहली केएफसी डिलीवरी वुमन हैं और वो अपने काम को बहुत एंजॉय भी कर रही है। वहीं केएफसी इंडिया के चीफ ऑफीसर के अनुसार 'लोगों का बहुत अच्छा फीडबैक आ रहा है और अब हम और भी महिलाओं की भर्तियों पर विचार कर रहे हैं'।
आपको बता दें कि दक्षिण भारत में कई ई-कॉमर्स कंपनियों ने डिलीवरी के लिए महिलाओं को लगा रखा है। वहीं उत्तर-भारत वुमन डिलीवरी बहुत ही कम देखने को मिलती है। पार्वती के पहली केएफसी वुमन डिलीवरी बनने से कई लड़कियों का हौसला बढ़ेगा और वे इस क्षेत्र में काम करने के लिए आगे आएगी।












Click it and Unblock the Notifications