Parivahan Update: बसों के स्टीयरिंग पर लगेगा 'एंटी स्लीपिंग डिवाइस', चालक को नींद आने पर बजेगा अलार्म
आए दिन ट्रक या बस सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो जाती हैं। इसमें एक बड़ा कारण होता है ड्राइवर को झपकी आ जाना। लेकिन इस समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने एक गजब का तरीका निकाल लिया है। दरअसल, अब बस की स्टीयरिंग पर सेंसरयुक्त एक एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगाई जाएगी, जिससे चालक व परिचालक के सो जाने की स्थिति में तत्काल एलार्म बज उठेगा।
बता दें कि परिवहन निगम प्रशासन बस यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में एंटी स्लीपिंग डिवाइस लगाने जा रहा है। पहले चरण में 400 से अधिक बसों में यह सेंसरयुक्त डिवाइस लगाए जाएंगे। डिवाइस लगाने की मंजूरी प्रबंधक निदेशक मासूम अली सरवर ने दी है। बसों में डिवाइस लगने से बस ड्राइवर को बस चलाते समय नींद या झपकी आने पर अलार्म अलर्ट करेगा।

इस एंटी स्लीपिंग डिवाइस का लखनऊ से दिल्ली व देहरादून जाने वाली बसों में ट्रायल किया गया है। डिवाइस की टेस्टिंग दो चरणों में की गई है। टेस्टिंग सफल होने के बाद अब टेंडर के जरिए डिवाइस लगाने के लिए कंपनी का चयन कर कंपनी को वर्क आर्डर जारी किया जाएगा। तीन महीने के अंदर बसों में डिवाइसों को लगा दिया जाएगा।
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने बताया कि बीती 28 अगस्त को डेढ़ साल के अंदर हुए बस हादसों की रिपोर्ट जारी की गई थी। जिसके बाद बस हादसे रोकने के लिए बसों में सेंसरयुक्त डिवाइस लगाने का निर्णय लिया गया। इसके एलावा बसों को कमांड कंट्रोल सेंटर से भी जोड़ा जाएगा। मुख्यालय पर हाईटेक कमांड सेंटर बनाया जा रहा है। जहां से बसों में लगने वाले व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (VTS) द्वारा उनपर नजर रखी जाएगी। इसी कमांड सेंटर से बसों में लगने वाली सेंसरयुक्त डिवाइसों की भी निगरानी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications