PICs: बेटे की हत्या पर बेबस मां ने पांच महीने के इंतजार के बाद तोड़ी चुप्पी

शहर कोतवाली क्षेत्र में करीब नौ महीने पहले हुई युवक की हत्या का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी। तो बेबस मां भला और क्या कर सकती थी पहुंच गई शहर के कोतवाली और...

हरदोई। अपने लड़के के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर बेबस मां ने एसपी की चौखट पर हंगामा काटा, मां का कहना है की पांच महीने बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बेबस मां ने शहर कोतवाली पर पहुंचकर पुलिस वालों पर गाली गलौज का भी आरोप लगाया है, शहर कोतवाली के अंतर्गत कस्बे में महिला के बेटे की हत्या हुई थी, जिस लड़के की हत्या हुई उसका नाम रोहित था। शहर कोतवाली क्षेत्र में करीब नौ महीने पहले हुई युवक की हत्या का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर बुधवार को एसपी कार्यालय के सामने हंगामा काटा।

Parents protest against Police on Murder in Hardoi

Parents protest against Police on Murder in Hardoi

एसपी ने जल्द हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत के मजरा नानकगंज ग्रांट के रहने वाले नरेश कश्यप और उनके परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने पहुंचे और हंगामा करने लगे। हंगामा देख पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन परिजन अपनी जिद पर अड़ गए और हंगामा करने लगे।

Parents protest against Police on Murder in Hardoi

Parents protest against Police on Murder in Hardoi

ये देख पुलिस अधीक्षक भी बाहर आए तो बताया कि 23 जनवरी 2017 की रात 8:00 बजे भाई रोहित कश्यप गल्ला मंडी के पीछे भाजपा सांसद के आवास से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर घायल अवस्था में मिला था। उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई थी। शहर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की विवेचना शहर कोतवाल पुलिस कर रही है, उन्होंने आरोप लगाया है कि हत्यारों की खोज में लापरवाही की जा रही है।

Parents protest against Police on Murder in Hardoi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+