VIDEO: सपने में देखा जिंदा तो बच्चे को कब्र से निकाला, चल रही थी धड़कन!
मांं-बाप और अन्य परिजनों को यकीन नहीं हो रहा था कि बच्चे की मौत हो चुकी है। परिजन ने सपना देखा कि बच्चा जिंदा है और दूसरे दिन उसे कब्र से निकाला। उनका कहना है कि बच्चे की धड़कन चल रही थी।
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा में जमुनापार इलाके के सिहोरा गांव में उस समय सनसनी फैल गयी जब एक दिन पहले दफनाए गए बच्चे को परिजनों ने फिर कब्र से निकाला। इसके बाद वे बच्चे को लेकर तांत्रिकों और डॉक्टरों के पास गए। मां-बाप और परिजन किसी करिश्मे का इंतजार कर रहे थे लेकिन ऐसा हो न सका।

बच्चे को एक दिन पहले डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था जिसके बाद परिजनों ने उसे जमीन में दफना दिया था। परिजन का कहना है कि रात में सपने में बच्चे को जिंदा देखा जिसके बाद अगले दिन उसे कब्र से बाहर निकाला।
परिजनों के अनुसार, कब्र से निकालने के बाद भी बच्ची की धड़कन उस वक्त चल रही थी। उसके बाद वे बच्ची को तांत्रिकों और डॉक्टरों के पास ले गए। लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद जब डॉक्टर ने फिर से बच्ची को मृत घोषित किया तो उसे जमीन में आखिरकार दफना दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications