यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले 17 अगस्त को होने जा रहा है एक और महत्वपूर्ण चुनाव

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में पंचायतों के खाली पड़े पदों के लिए चुनाव की डेट जारी कर दी गई है। 17 अगस्त को पंचायत उप-चुनाव के लिए वोटिंग होगी और 20 अगस्त को मतगणना यानी रिजल्ट घोषित होगा। फिलहाल उपचुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में एक बार फिर राजनैतिक सरगर्मी बढ़ने जा रही है। हालांकि यह राजनैतिक हलचल पंचायत स्तर की होगी, लेकिन इसका प्रभाव पूरे सूबे में नजर आएगा। वैसे भी पंचायत चुनाव राजनीति की सबसे टेढ़ी सीढ़ी होती है और इसमे क्षेत्रीय दल व क्षेत्रीय नेता अपनी साख के साथ खूब जोर आजमाइश करते हैं। ऐसे में बूथ स्तर पर अब चुनाव की रणनीति बनाने वाले हर दल के लिए पंचायत चुनाव सबकुछ भले ही ना हो, लेकिन बहुत कुछ प्रभावित करेगा।

panchayat election is on 17th august and the result will be declared on 20th august

इतने पद खाली
अगर उपचुनाव के लिये खाली पदों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में 170 ग्राम प्रधान, 3978 ग्राम पंचायत सदस्य,198 क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा 11 जिला पंचायत सदस्य के पद खाली हैं और उनके लिये चुनाव होगा। अधिकांश तौर पर यह पद प्रतिनिधि की मृत्यु के कारण खाली हुये हैं। ऐसे में हर दल के स्थानीय मठाधीश इस मैदान में उतरेंगे और अपनी जीत पर इसे पार्टी की जीत बताने उर साबित करने से नहीं चूकेंगे।

ये है शेड्यूल
इलाहाबाद के रिटर्निंग अफसर डीएम सुहास एलवाई ने राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार की शाम अधिसूचना जारी कर दी है। उपचुनाव की प्रक्रिया में 3 अगस्त से नामांकन पत्र का वितरण शुरू होगा और नामांकन प्रक्रिया भी शुरू होगी। नामांकन 3 अगस्त से 8 अगस्त तक होगा। जिस ब्लाक क्षेत्र में उपचुनाव होगा वहां संबंधित ब्लॉकों में नामांकन पत्र मिलेगा और नामांकन भी वही होगा। 9 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 10 अगस्त को नाम वापसी होगी। मतदान 17 अगस्त को तथा मतगणना 20 अगस्त को होगी।

इलाहाबाद में 32 पदों पर उप चुनाव
इलाहाबाद में ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के 32 पदों पर उप चुनाव कराए जाएंगे। प्रधानों और बीडीसी के 7-7 पदों के लिए अधिसूचना जारी होगी। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 18 पद शामिल हैं।प्रधानों के उपचुनाव फूलपुर के शाहापुर, बहरिया के चकश्याम, बहादुरपुर के चक हरिहरवन, सैदाबाद के समोधीपुर, सोरांव के दांदूपुर, हंडिया के दिलीपचंदपुर व सीकी खुर्द में होगा। जबकि बीडीसी सदस्यों का उपचुनाव चाका के चकराना तिवारी प्रथम वार्ड, मऊआइमा के गधिना वार्ड संख्या 67 व बड़गांव वार्ड संख्या 91, प्रतापपुर के मठोही वार्ड संख्या 6, उरुवा के अमिलिया कला (तृतीय) वार्ड संख्या 70, करछना के कटका वार्ड संख्या 1, बहादुरपुर के कसेरुआ कला वार्ड संख्या 28 में होगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के पद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+