पद्मावत के खिलाफ मथुरा में राजपूत गुट की धमकी, करेंगे आगजनी और तोड़फोड़
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में फिल्म पद्मावत का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश ही नहीं, पूरे देशभर मे फिल्म पद्मावत का विरोध किया जा रहा है, वहीं क्षत्रिय समाज के लोगों ने मथुरा जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 25 जनवरी को फिल्म रिलीज हुई तो मथुरा के सिनेमा हॉल मे जाकर आगजनी और तोड़फोड़ की जायेगी।

मथुरा के हाईवे प्लाजा के सामने राष्ट्रीय राजपूताना यूथ बिग्रेड के लोगों ने टायरों में आगजनी करके विरोध प्रदर्शन किया और फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लोगों की भावनाओं से खिलाफ काम करने वाले संजय लीला भंसाली ने भले ही सुप्रीर्म कोर्ट की शरण लेने के बाद फिल्म को रिलीज कराने की अनुमति ली है, हम फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे क्योंकि क्षत्रियों की रानी पद्मावती को फिल्म में नाचते हुए दिखाया गया है जबकि रानी पद्मावती कभी नहीं नाची।
उन्होंने कहा कि फिल्म मे अश्लीलता दिखाई गई है जिसका हम समाज के लोग विरोध करते है और फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। फिल्म रोकने के लिए राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।












Click it and Unblock the Notifications