खाने का बिल भरने को कहा तो होटल मालिक को पीटकर लूटा कैश, देखिए वीडियो
कानपुर। खाने के रुपये मांगना दुकानदार को भारी पड़ गया। रुपये मांगने पर दबंगों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। इतना ही नही दबंगों ने दुकान में रखे 30 हजार रुपए भी लूटकर ले गए। ये पूरा वाक्या दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दबंग आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। यहां मसवानपुर इलाके में श्री माँ स्वीट हाऊस के नाम भोजनालय है। बता दें कि खाना खाने के लिए तीन लोग भोजनालय में आए थे। खाना खाने के बाद दुकानदार से तीनों से खाने का बिल मांगा। खाने का बिल मांगना उन्हें नागवार गुजरा। तीनों दबंगो ने अपने आधा दर्जन साथियों को भोजनालय में बुला लिया और दुकानदार से मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने स्वीट हाउस में जमकर तोड़फोड़ की। मौका पाकर तोड़फोड़ कर रहे युवको में से किसी एक ने दुकानदार का कैश बॉक्स लूट लिया। बात दें कि कैश बॉक्स में करीब 30 हजार रूपए थे। भोजनालय में तोड़फोड़ की सूचना राहगीरों ने पुलिस दी। तोड़फोड़ और लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर सभी दबंग आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर लूट और मारपीट तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि मारपीट और तोड़फोड़ की घटना स्वीट हाऊस के सामने लगे मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications