यूपी में ट्रेन पलटाने की एक और साजिश नाकाम, ट्रैक को 6 किलो वजनी लकड़ी से किया था ब्लॉक
UP News: कानपुर के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक्सप्रेस ट्रेन पलटाने की एक और साजिश नाकाम हो गई। यहां मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस के ट्रैक पर 6 किलो वजनी लकड़ी रखकर ब्लॉक किया गया था। जैसे ही एक्सप्रेस ट्रेन वहां पहुंची, तो लकड़ी का ब्लॉक ट्रेन के नीचे फंस गया।
हालांकि, एक्सप्रेस ट्रेन के पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे हादसा टल गया। लेकिन, इससे ट्रेन का एक्सल काउंटर टूट गया। इस हादसे की सूचना ट्रेन पायलट ने ट्रेन रोककर अधिकारियों को सूचना दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद लखनऊ-हरदोई लाइनों भी प्रभावित हुई है।

वहीं, इस घटना के बाद मलिहाबाद पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने इलाके को सुरक्षित किया और अवरोध को हटाने में मदद की। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, पटरियों के पास एक चाकू भी मिला है। नजदीकी रेलवे स्टेशन ने स्टेशन मास्टर को सूचित किया और जांच के लिए एक निरीक्षण दल भेजा।
लोको पायलट के साथ मिलकर टीम ने लकड़ी को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत की, जिससे रेल यातायात दो घंटे तक बाधित रहा। जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। साथ ही, घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।
धिकारियों ने इस ब्लॉक को ट्रैक से हटा दिया और फिर से ट्रैक को चालू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। वहीं, पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह साजिश किसने रची और किस उद्देश्य से ऐसा किया गया। इससे पहले भी, कानपुर में प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर खाली गैस सिलेंडर मिला था।
वहीं, सितंबर महीने में मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सेना के जवानों को ले जा रही ट्रेन को उड़ाने की कोशिश में रेलवे ट्रैक पर 10 डेटोनेटर पाए गए थे। इनका लक्ष्य जम्मू-कश्मीर से कर्नाटक जा रही सेना की विशेष ट्रेन थी। डेटोनेटर के ऊपर से गुजरते समय ट्रेन के ड्राइवर ने विस्फोट का पता लगने पर तुरंत ट्रेन रोक दी।












Click it and Unblock the Notifications