मथुरा में तेज बारिश से भरभराकर गिरी 3 साल पहले बनी पानी की बड़ी टंकी, 2 की मौत,10 घायल
Mathura Water Tank Collapses: उत्तर प्रदेश के मथुरा में तेज बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया।मथुरा में पानी की एक बड़ी टंकी भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 10 लोग से घायल लोग घायल बताए जा रहे हैं।
आवासीय कॉलोनी में तेज बारिश से ढही टंकी का निर्माण 3 साल पहले ही हुआ था। ऐसे में अचानक टंकी के गिरने से निर्माण गुणवत्ता पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने दो महिलाओं की मौत की पुष्टि की और कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है।

हादसा रविवार शाम करीब छह बजे कृष्णा विहार कॉलोनी में हुआ, जहां 2.5 लाख लीटर की टंकी अचानक भरभराकर ढह गई, जिसके मलबे में में दबने के दो महिलाओं की मौत हो गई।
Recommended Video
मथुरा के एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया, "यह घटना कृष्णा विहार इलाके में हुई, जहां अत्यधिक बारिश के कारण 250 किलोलीटर का टैंक ढह गया। जिले की बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य तुरंत शुरू हुआ। जिला मजिस्ट्रेट और मैंने तुरंत एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया।"
उन्होंने कहा कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम अभी भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। कोई भी व्यक्ति लापता नहीं है, लेकिन हम अभी भी तलाश कर रहे हैं कि कहीं कोई बाहरी व्यक्ति तो नहीं है।
6 करोड़ की लागत से बनी थी टंकी
बताया जा रहा है कि पानी की टंकी का निर्माण 2021 में पूरा हुआ था, लेकिन सिर्फ महज तीन साल में यह ढह गई, जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। टंकी का निर्माण जल निगम ने गंगाजल पेयजल परियोजना के तहत 6 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications