सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आया यूपी का ओपिनियन पोल, बीजेपी को फायदा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी तेज हो रही है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बीजेपी पर इसे लेकर यूपी में जगह-जगह पोस्टर लगाए जाने और इसका चुनाव में फायदा उठाने का भी आरोप लगा है। चुनाव में सर्जिकल स्ट्राइक के असर को परखने के लिए इंडिया टुडे और एक्सिस पोल सर्वे की ओर से सभी 403 सीटों पर कराए गए सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। यहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है।

सर्वे के मुताबिक, चुनाव में बीजेपी को 170 से 183 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि बीएसपी 115 से 124 सीटें मिल सकती हैं। तीसरे नंबर पर सपा 94 से 103 सीटों में सिमटती दिख रही है। राज्य में सबसे बुरा हाल कांग्रेस का है, जिसे 8-12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आगे पढ़िए, किसे, कहां मिल रही हैं कितनी सीटें।

पूर्वी यूपी की 167 सीटें: बीजेपी आगे

पूर्वी यूपी की 167 सीटें: बीजेपी आगे

इलाहाबाद, वाराणसी, फैजाबाद, अयोध्या और गाजीपुर जैसी बड़ी सीटों वाले पूर्वी यूपी में बीजेपी 33 फीसदी वोटों के साथ सबसे आगे दिख रही है। जबकि बीएसपी 28 फीसदी वोटों के साथ दूसरे नंबर है। यहां सत्ताधारी समाजवादी पार्टी को कुल 22 फीसदी सीटें मिलती दिख रही हैं। सबसे बुरा हाल यहां कांग्रेस का दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक, सिर्फ पांच फीसदी सीटें कांग्रेस के खाते में जा रही हैं।

पश्चिमी यूपी की 136 सीटें: सपा-बसपा बराबरी पर

पश्चिमी यूपी की 136 सीटें: सपा-बसपा बराबरी पर

मुजफ्फरनगर, मेरठ विधानसभा चुनावों में पश्चिमी यूपी हमेशा से हार-जीत के मायने तय करने वाला रहा है। सर्वे के आंकड़ों पर गौर करें तो बीजेपी को यहां 31 फीसदी वोट मिल रहे हैं। जबकि बीएसपी और सपा दोनों को बराबर वोट मिल रहे हैं। दोनों पार्टियां 27 फीसदी वोटों के साथ दूसरे स्थान पर नजर आ रही हैं। यहां कांग्रेस को 4 फीसदी वोट मिल रहे हैं।

मध्य यूपी की 81 सीटें: सपा मार सकती है मैदान

मध्य यूपी की 81 सीटें: सपा मार सकती है मैदान

अवध क्षेत्र यानी मध्य यूपी की 81 सीटों पर मिली लोगों की प्रतिक्रिया पर नजर डालें तो यहां 29 फीसदी वोटों के साथ सपा पहले नंबर पर है। जबकि बीएसपी को 28 फीसदी वोट मिल रहे हैं। तीसरे नंबर पर बीजेपी है। बीजेपी को 26 फीसदी वोट मिल रहे हैं। कांग्रेस यहां भी सबसे पीछे है। उसे कुल 6 फीसदी वोट मिल रहे हैं।

बुंदेलखंड की 19 सीटों पर भी कांग्रेस बेहाल

बुंदेलखंड की 19 सीटों पर भी कांग्रेस बेहाल

बुंदेलखंड की 19 सीटों पर बीएसपी मैदान मारती दिख रही है। यहां बीएसपी को 34 फीसदी वोट मिल रहे हैं, जबकि 32 फीसदी वोटों के साथ बीजेपी दूसरे स्थान पर है। यहां सपा को कुल 16 फीसदी वोट मिल रहे हैं जबकि कांग्रेस यहां भी औंधे मुंह गिरती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, यहां कांग्रेस को कुल 6 फीसदी वोट मिल रहे हैं। अगर बात करें अन्य उम्मीदवारों की तो उनके खाते में करीब 12 फीसदी वोट जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के तौर पर मायावती पहली पसंद

मुख्यमंत्री के तौर पर मायावती पहली पसंद

यूपी में सबसे बेहतर मुख्यमंत्री के तौर पर लोगों की पहली पसंद बीएसपी प्रमुख मायावती हैं। मायावती को 31 फीसदी लोगों का साथ मिलता दिख रहा है। जबकि मौजूदा सीएम अखिलेश यादव को 27 फीसदी लोग बेहतर सीएम मानते हैं। 18 फीसदी लोगों का मानना है कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बेहतर सीएम हो सकते हैं। वहीं, बीजेपी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ को 14 फीसदी लोग सीएम पद के लिए उपयुक्त मानते हैं। प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के चर्चे लगातार होते रहते हैं, लेकिन यूपी में सिर्फ दो फीसदी लोग मानते हैं कि वह सीएम बन सकती हैं। जबकि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और कांग्रेस की ओर से घोषित सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित के बारे में सिर्फ एक फीसदी लोग ही मानते हैं कि वे बेहतर सीएम हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+