NDA की बैठक से पहले ओपी राजभर ने कहा- चुनाव सिर्फ औपचारिकता, बताया यूपी में कितनी सीटों पर होगी गठबंधन की जीत?
Om Prakash Rajbhar News: एनडीए (NDA) की बैठक से पहले सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि देश की राजनीति में अब लड़ाई नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है, लखनऊ में ही देखें तो विपक्ष कहां जीतेगा? भाजपा का पूरे देश में जनाधार है।
इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को एक औपचारिकता बताते हुए कहा कि विपक्ष जितना चाहे उतना शोर मचा सकता है। इससे कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा...हमारा गठबंधन राष्ट्रीय स्तर का गठबंधन है। इस दौरान राजभर ने कहा कि अगर यूपी की बात करते तो विपक्ष कहां जीतेगा। 80 की 80 सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी।

ओम प्रकाश राजभर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, 'देश की राजनीति में अब लड़ाई नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अब यूपी में ही अगर देखिए तो 80 सीटें है...80 सीटों की अगर हम बात करें तो विपक्ष कहां जीतेंगा?' राजभर ने कहा कि 80 की 80 सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हम तो यह समझते है कि चुनाव एक औपचारिकता मात्र रह गया है। इस दौरान उन्होंने हंसते हुए कहा कि चुनाव एक औपचारिकता मात्र है चाहे विपक्ष कितना भी चिल्ला ले। कुछ होने वाला नहीं है। विपक्षी एकता बैठक को लेकर राजभर ने कहा कि वहां जो लोग इकट्ठा हुए है और अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समीकरण है।
#WATCH | Lucknow, UP | Ahead of the NDA meeting today, Suheldev Bharatiya Samaj Party founder-president Om Prakash Rajbhar says, "There is nothing like a fight in the country's politics anymore. If you look at UP, there are 80 seats - where will the Opposition win? All 80 seats… pic.twitter.com/orUpQ4B3Yc
— ANI (@ANI) July 18, 2023
अब यूपी में जो गठबंधन है वो राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन है। भारतीय जनता पार्टी का पूरे देश में जनाधार है। अगर यूपी की बात हम करे तो यहां बड़ा जनधार अपना दल, निषाद पार्टी, सुभसपा और भारतीय जनता पार्टी का है। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने केंद्र और प्रदेश की जो योजनाएं है उन्हें धरात पर उतारे का काम किया है।
राजभर ने कहा कि हम तो समझते है कि आजादी के बाद पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है जिन्होंने जनता के बीच सबस ज्यादा जाने का काम किया है। आपको बता दें कि ओपी राजभर आज दिल्ली के अशोका होटल में होने वाली एनडीए की बैठक में भी शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये सब राजनीति का हिस्सा है, सबको दिल्ली ही जाना होता है।
कई बार अलग रास्ता पकड़ लेते हैं लेकिन अब उनका रास्ता सौ पर्सेंट एनडीए के साथ ही रहेगा। वहीं अखिलेश यादव के इस दावे पर तीखा हमला किया, जिसमें उन्होंने विपक्ष के साथ दो तिहाई बहुमत होने की बात कही थी, राजभर ने कहा, अगर ये बात कांग्रेस कहती तो उसमें कुछ दम था, लेकिन सपा कहे तो ठीक नहीं।
अब तो चुनाव के बस दस महीने ही बचे हैं सब पता चल जाएगा। राजभर ने कहा कि अब सबको लगने लगा है कि देश में बीजेपी की सरकार बनेगी। लोगों को काम और नाम पर भरोसा होने लगा है। इसलिए लोग एक बार फिर से एनडीए के साथ आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications