अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, अपने सगे चाचा और भाभी अपर्णा को नहीं संभाल सके, मुझे क्या संभालेंगे

लखनऊ, 25 जुलाई। समाजवादी पार्टी में जिस तरह से आंतरिक फूट एक बार फिर से सामने आई है उसके बाद पहले सपा ने शिवपाल यादव को पार्टी से बाहर किया और उसके बाद सुलहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर को भी गठबंधन से बाहर कर दिया है। सपा की ओर से विज्ञप्ति जारी करके कहा गया था कि शिवपाल यादव जी अगर आपको लगता है कि कहीं और आपको ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं। कुछ ऐसी ही विज्ञप्ति ओम प्रकाश राजभर के लिए भी पार्टी की ओर से जारी की गई है।

op

इसे भी पढ़ें- जिन्हें प्रोत्साहन चाहिए उनका मनोबल तोड़ भारत 'विश्वगुरु' कैसे बनेगा? वरुण गांधी का केंद्र पर निशाना
समाजवादी पार्टी ने ट्विटर पर एक विज्ञप्ति जारी करके ओम प्रकाश राजभर को पार्टी से आजाद कर दिया था। प्रेस रिलीज में कहा गया था कि ओपी राजभर जी समाजवादी पार्टी लगातार भाजपा के खिलाफ लड़ रही है। आपका भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ है और आप लगातार भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। अगर आपको लगता है कि कहीं और आपको ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्रत हैं। सपा के इस फैसले पर ओपी राजभर ने पलटवार किया है। अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि उनका कहना ठीक है कि हमे गलत हैं। लेकिन शिवपाल चाचा का क्या, वो तो उनके चाचा हैं। अपने सगे चाचा को वह नहीं संभाल पा रहे हैं, अपनी भाभी अपर्णा यादव को नहीं संभाल पा रहे हैं, अपने परिवार को नहीं संभाल पा रहे हैं, वो हमको क्या संभालेंगे।

इससे पहले ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को लेकर कहा था कि मैंने उनसे कहा था कि उन्हें नॉन एसी की हवा लेनी चाहिए, मैदान में निकलना चाहिए, लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव अपने आगे किसी की भी नहीं सुनते हैं। ओपी राजभर ने कहा कि 2024 में हम किसी भी दल के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार हैं। हमे किसी भी गठबंधन से परहेज नहीं है। बसपा के साथ भी हम मिलकर राजनीति कर सकते हैं। हालांकि सपा को लेकर राजभऱ ने कहा कि सपा से सुभासपा का तलाक हो चुका है। राजभर ने कहा कि यूपी में एसी की राजनीति की हवा खराब हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+