प्राइवेट स्कूल की ढही चारदीवारी के नीचे दबी छात्राएं, दर्दनाक मौत पर बवाल

अमेठी। यूपी के अमेठी जनपद में एक निजी स्कूल में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई और दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद गुस्साए अभिभावकों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

One schoolgirl killed when boundry wall fell in Private School, Amethi

जानकारी के अनुसार, पीपरपुर थाना क्षेत्र के जनता नगर में लक्ष्य नर्सरी स्कूल की चारदीवारी ढहने से दीवार के नीचे तीन बच्चे दब गए जिसमें एक की मौत हो गई और दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई। ये हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल के बच्चे क्लास के लिए अन्दर जा रहे थे।

One schoolgirl killed when boundry wall fell in Private School, Amethi

इस हादसे में कक्षा तीन की छात्र प्रियांशी की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो बच्चियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना से गुस्साये अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। हालत को काबू करने के लिए एसडीएम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

One schoolgirl killed when boundry wall fell in Private School, Amethi

इस मामले में एएसपी बीसी दुबे ने कहा कि लाश को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है। परिवार वालों की तरफ से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+