दिल्ली-मुजफ्फरनगर का आतंक बना लखटकिया इनामी गुंडा पुलिस मुठभेड़ में ढेर
मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें एक लाख का इनामी बदमाश शमीम गोली लगने से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सिपाही अशोक भी गोली लगने से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

हुई कई राउंड फायरिंग
दरअसल मामला जानसठ कोतवाली थाना क्षेत्र के भलवा चौकी के पास का है जहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोकने का प्रयास किया जिसके बाद कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में बदमाशों पर फायरिंग की। काफी समय तक कई राउंड फायरिंग हुई जिसमें कार सवार एक लाख का इनामी बदमाश शमीम मारा गया जबकि मृतक बदमाश का साथी भागने में कामयाब रहा।

दिल्ली-मुजफ्फरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक सिपाही अशोक को भी गोली लगी है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर के द्वारा एक लाख के इनामी बदमाश शमीम की सूचना मिली थी जिस पर दिल्ली पुलिस मुजफ्फरनगर पुलिस की टीम बदमाश को पकड़ने की संयुक्त कार्रवाई में जुटी थी।

शमीम से एक पिस्टल, लूटी कार बरामद
मारे गए बदमाश शमीम पर 50,000 का इनाम मुजफ्फरनगर से था जबकि 50,000 का इनाम दिल्ली से था। मारा गया बदमाश शमीम लूट और कई बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में शामिल रहा था। एक लाख के इनामी बदमाश शमीम से एक पिस्टल और एक लूटी हुई कार बरामद हुई है।












Click it and Unblock the Notifications