CISF जवान के खाते से 1.60 लाख गायब, शिकायत पर बैंक अधिकारी ने भगाया!
हापुड़। यूपी के हापुड़ में सीआईएसएफ के एसआई के अकांउट से एक लाख 60 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जवान रविंद्र दिल्ली एयरपोर्ट पर एसआई के पद पर तैनात है। जवान के अकाउंट से 1 लाख 20 हजार रूपये किसी के अकाउंट में ट्रांसफर हो गए और 40 हजार रुपये एटीएम से निकाल लिए गए। जब इस बारे में जवान बैंक मैनेजर के पास गया तो उसने जवान को वहां से भगा दिया। बैंक ने जवान की नहीं सुनी तो वह एएसपी के पास अपनी फ़रियाद लेकर पहुंचा। शिकायत मिलने पर एएसपी ने तुरंत मामले की जाँच के आदेश देते हुए एक एसआई को बैंक में भेजकर मामले की तुरंत जांच करने को कहा।

हापुड़ के देवलोक के रहने वाले रविंद्र शर्मा का अकांउट एसबीआई की साखा गांधीगंज में है। एसआई रविंद्र शर्मा का कहना है कि 2 दिसंबर को उनके खाते से 1 लाख 20 हजार रुपये किसी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए गये और फिर 40 हजार रुपये अपने आपही एटीएम से निकल गए जिसका उनको पता नहीं चला।
जब जवान के खाते से 1 लाख 60 हजार रूपये निकल गए तो जवान इसकी शिकायत लेकर बैंक में गया लेकिन बैंक से उसको वापिस भेज दिया गया जिसकी शिकायत लेकर सोमवार को जवान हापुड़ एएसपी राममोहन सिंह केक पास गया। एएसपी ने मामले की जाँच के आदेश दे किये और जल्द की मामले में जाँच कर कार्रवाई को कहा।












Click it and Unblock the Notifications