आए यूपी पुलिस के अच्छे दिन, अब मिलेगी निश्चित छुट्टी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस के ज्यादा न सही लेकिन थोड़े अच्छे दिन जरूर आ गए हैं। प्रदेश सरकार के फैसले से पुलिसकर्मी और उनके परिजनों की बांछे खिल गई हैं।

uttar pradesh police

प्रदेश में अब हर 10 दिन पर सिपाही से इंस्पेक्टर स्तर तक के पुलिसकर्मी को एक छुट्टी मिलेगी। इसका फैसला प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को लिया।

अधिकारिक सूचना के अनुसार 'मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फैसला कि कि 10 दिन की ड्यूटी करने के बाद एक दिन की छुट्टी जी जाएगी।'

इससे पहले नहीं फिक्स था वीकली ऑफ

बता दें कि इससे पहले किसी पुलिसकर्मी का वीक ऑफ फिक्स नहीं था। उन्हें अपनी छुट्टियों के लिए उच्चआधिकारियों को पत्र भेजना होता था।

यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि बिना छुट्टी के लगातार काम करने के चलते पुलिसकर्मी तनाव का शिकार तो हो ही रहे थे साथ ही वो अपने घर और अन्य सामाजिक रिश्तों को समय नहीं दे पाते थे।

लगातार ड्यूटी करने से उनकी कार्यक्षमता पर भी असर पड़ता था।

अगले हफ्ते से लागू होगा आदेश

यह आदेश अगले हफ्ते से लागू होगा। अखिलेश के इस फैसले की घोषणा पुलिस महानिदेशक जाविद अहमद ने जनमाष्टमी के मौके पर लखनऊ पुलिस लाइन्स में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की।

इससे पहले पुलिस कर्मियों को छुट्टी देने की योजना दो साल पहले लखनऊ में शुरु की गयी थी।

इसे राजधानी के गोमती नगर थाने पर तत्कालीन डीआईजी नवनीत सिकेरा ने इसे शुरु किया था। हालांकि कुछ दिन बाद यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+