रायबरेली: रात में घर में लगी आग में जला मासूम बच्चा, 8 बकरियों की भी मौत

डीह रायबरेली। उत्तर प्रदेश में डीह-रायबरेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत देर रात्रि अज्ञात कारणों से एक घर में आग लगी जिससे उसकी चपेट में तीन घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में आकर एक सात वर्षीय बच्चा व आठ बकरियों की झुलस कर मौत हो गयी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। देर रात मौके पर पहुंची डीह पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

One child died in fire in Raebareli

क्षेत्र के पूरे लोधन का अड्डा मजरे लोधवारी निवासी रामबहादुर के घर में देर रात 10 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर रामकुमार व राजबहादुर का घर भी जल गया। सबसे पहले रामबहादुर के घर से आग की लपटें उठी। उस समय घर कर अंदर राम बहादुर पत्नी राजवती और उनके तीन बच्चे उदयराज (7 वर्ष), अर्पिता (5 वर्ष), अंशिका (1 वर्ष) सो रहे थे। आग की लपटें जब तेजी से बढ़ी तो ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया।

One child died in fire in Raebareli

तब तक आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया और तीन घर जलकर खाक हो गये लेकिन रामबहादुर अपने परिजनों के बचाने के प्रयास में झुलस गए। बड़े बेटे उदयराज 7 वर्ष की आग में ज्यादा झुलस जाने से मौके पर ही मौत हो गई और राजबहादुर के छप्पर में बंधी 8 बकरियां भी झुलसकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। राजस्व निरीक्षक करुणाशंकर मिश्र ने आग से हुए नुकसान का आंकलन कर जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

One child died in fire in Raebareli

आग में झुलसकर हुई छात्र उदयराज की मौत से ग्रामीण व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक उदयराज पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंगली बाबा में कक्षा एक छात्र था व पढ़ने-लिखने में बहुत तेज था। उदयराज के मौत से पिता रामबहादुर, मां राजवती, बहन अर्पिता व अंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव की महिलाएं उदयराज की मां राजवती को बार-बार समझाकर शांत कराती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+