PM मोदी के विजन 2024 के आधार पर योगी की सरकार और संगठन में फेंटे जायेंगे पत्ते, जानिए

लखनऊ, 19 मार्च: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। योगी के पहले मंत्रिमंडल में शामिल 11 मंत्री चुनाव हार चुके हैं तो कई नए युवा चेहरे और महिलाएं हैं जो ऐतिहासिक जीत हासिल कर विधानसभा की दहलीज पार करने में कामयाब साबित हुई है। इसके साथ ही योगी के मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर पिछले दो दिनों से दिल्ली में खांका खींचा जा रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार सरकार में जहां नए चेहरे दिखायी देंगे वहीं दूसरी तरफ संगठन में भी बदलाव तय माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के सरकार में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं जिससे प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नए नामों की चर्चा भी शुरू हो गई है। सूत्रों की माने तो इस बार योगी का मंत्रिमंडल मोदी के विजन 2024 को ध्यान में रखकर तैयार किया गया और इसी आधार पर संगठन से लेकर सरकार तक पत्ते फेंटे जाएंगे।

क्या केशव की तरह स्वतंत्रदेव सिंह को मिलेगी डिप्टी CM की कुर्सी

क्या केशव की तरह स्वतंत्रदेव सिंह को मिलेगी डिप्टी CM की कुर्सी

यूपी चुनाव में जीत के बाद अब ये अटकलें लगाई जा रही है कि कौन योगी के मंत्रिमंडल में शामिल होगा और कौन बाहर होगा। संगठन में क्या बदलाव होंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के रहते बीजेपी को जो जीत मिली है क्या इसका लाभ उन्हें मिलेगा और वो डिप्टी सीएम की कुर्सी तक पहुंचने में कामयाब रहेंगे। ऐसी चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव में केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश अध्यक्ष थे। बीजेपी को शानदार जीत मिली थी जिसका इनाम उन्हें मिला था और सरकार में डिप्टी सीएम की कुर्सी मिली थी। हालांकि इस बार वह चुनाव हार गए हैं जिससे उनके राजनीतिक कद को बड़ा धक्का लगा है। बहरहाल अब क्या केशव की तरह ही स्वतंत्रदेव सिंह को भी डिप्टी सीएम की कुर्सी मिलेगी। इसपर सबकी निगाहें लगी हुई हैं।

स्वतंत्रदेव सिंह सरकार में गए तो संगठन का कप्तान कौन ?

स्वतंत्रदेव सिंह सरकार में गए तो संगठन का कप्तान कौन ?

चुनाव में जीत के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि स्वतंत्रदेव को सरकार में बड़ी भूमिका मिल सकती है। हालांकि स्वतंत्रदेव सिंह योगी की पिछली सरकार में भी परिवहन मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। क्या इस बार वह डिप्टी सीएम बनेंगे, इसका जवाब 25 मार्च को मिल जाएगा। लेकिन एक बात तो तय है कि यदि स्वतंत्रदेव सिंह संगठन में गए तो फिर बीजेपी को अपने नए कप्तान की तलाश में जुटना होगा। बीजेपी का नया कप्तान कौन होगा। अटकलें लगाईं जा रही हैं कि योगी की सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके डॉ दिनेश शर्मा को सरकार से हटाकर संगठन में लाया जाएगा और उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है। दिनेश शर्मा बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में यूपी का प्रदेश अध्यक्ष उनके लिए कितना मुफीद साबित होगा यह तो समय बताएगा लेकिन दिनेश शर्मा के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की चर्चा भी जोरों पर हैं। उन्हें संगठन या सरकार में बड़ी भूमिका दी जा सकती है।

मोदी ने कहा था कि 2022 के परिणाम से 2024 के परिणाम भी तय हो जाएंगे

मोदी ने कहा था कि 2022 के परिणाम से 2024 के परिणाम भी तय हो जाएंगे

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में अपनी जीत से उत्साहित भाजपा ने अगले चुनावों के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। कहा जाता है कि बीजेपी जीत के बाद जश्न मनाने की बजाए उसी रात से अगले चुनाव की योजना बनाना शुरू कर देती है जब एक के लिए परिणाम आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि विधानसभा के परिणाम अगले आम चुनाव में भाजपा की जीत की ओर ले जाएंगे। यह याद करते हुए कि कैसे कुछ विशेषज्ञों ने 2017 के उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम को 2019 के लोकसभा चुनाव का फैसला करने के रूप में वर्णित किया था, मोदी ने कहा: "मुझे विश्वास है कि इस बार भी वे कहेंगे कि 2022 के परिणामों ने 2024 के परिणाम तय किए हैं।

बीजेपी के भीतर एक मजबूत नेता के तौर पर उभरे योगी

बीजेपी के भीतर एक मजबूत नेता के तौर पर उभरे योगी

बीजेपी के भीतर योगी आदित्यनाथ का एक ऐसे नेता के रूप में उभरना जो अपनी हिंदुत्व छवि और विकास के दम पर यूपी में दोबारा सरकार बनाने में कामयाब रहे। योगी ने खुद के लिए मजबूत जनादेश प्राप्त करने से पार्टी में भी समीकरण बदल सकते हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि, "आप किसी भी समय योगी की उपेक्षा नहीं कर सकते। आप इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि उन्हें सबसे महत्वपूर्ण राज्य में अपने लिए एक शक्तिशाली जनादेश मिला है। वह एक ऐसे नेता के रूप में उभरे हैं जो मोदी के बराबर या सिर्फ दूसरे नंबर पर हैं। मोदी के अलावा किसी भी शीर्ष नेता को ऐसा जनादेश नहीं मिला जैसा योगी को मिला है। इसलिए मोदी के बाद बीजेपी में बड़े नेता योगी ही बन गए हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+