बेटी की मौत पर पिता ने ससुराल पर लगाया दहेज हत्या का आरोप, कब्र खोदकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

मृतक के पिता यूनुस ने नानपारा में दहेज हत्या की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बेटी का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की।

बहराइच। ग्राम पंचायत धर्मनगर छेदा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए दो दिन पहले उनकी बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद बिना सूचना दिए शव को दफना दिया। मृतक के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने की बात कहते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर डीएम ने आदेश देते हुए पुलिस को कब्र खोदकर शव पोस्टमॉर्टम करवाने के आदेश दिए तो रुपईडीहा और नवाबगंज पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कब्र से खोदकर निकाला, पुलिस की इस कार्रवाई पर गांव में लोगों की भीड़ लग गई।

बेटी की मौत पर पिता ने ससुराल पर लगाया दहेज हत्या का आरोप, कब्र खोदकर पोस्टमॉर्टम भेजा गया शव
बेटी की मौत पर पिता ने ससुराल पर लगाया दहेज हत्या का आरोप, कब्र खोदकर पोस्टमॉर्टम भेजा गया शव

सूत्रों के मुताबिक नानपारा के धर्मनगर लीलापारा गांव में यूनुस खां की बेटी मोबीना (25) को दो दिन पहले ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए मार डाला था। मौत की सूचना भी मायके को नहीं दी थी। आनन-फानन में उसके शव को दफना दिया गया, इसकी सूचना मिलने पर मृतक के पिता यूनुस ने नानपारा में दहेज हत्या की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बेटी का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आनन-फानन में दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया।

बेटी की मौत पर पिता ने ससुराल पर लगाया दहेज हत्या का आरोप, कब्र खोदकर पोस्टमॉर्टम भेजा गया शव
बेटी की मौत पर पिता ने ससुराल पर लगाया दहेज हत्या का आरोप, कब्र खोदकर पोस्टमॉर्टम भेजा गया शव

डीएम के आदेश के बाद मजिस्ट्रेट तहसीलदार घनश्याम की मौजूदगी में नवाबगंज थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद और रुपईडीहा एसओ राजेश कुमार सिंह ने शव को कब्र से निकलवाया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सूरज प्रसाद ने बताया कि हत्या का केस पहले ही दर्ज किया जा चुका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+