BJP से गठबंधन की खबरों पर ओपी राजभर ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या दिया जवाब

BJP गठबंधन संग जाने की चर्चाओं पर ओपी राजभर ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या दिया जवाब

लखनऊ, 19 मार्च: समाजवादी पार्टी संग गठबंधन कर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 लड़े सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर क्या बीजेपी गठबंधन में शामिल होने वाले हैं? यह सवाल शुक्रवार 18 मार्च से मीडिया की सुर्खियां में छाया हुआ है। तो वहीं, इस सवाल ने यूपी की राजनीति का पारा भी बढ़ा दिया है। हालांकि, इस सवाल पर अब सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सफाई दी है। सफाई देते हुए राजभर ने कहा कि उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कोई मुलाकात नहीं हुई।

Om Prakash Rajbhar replied on the news of going with BJP alliance

आजतक की खबर के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन के साथ जाने की चर्चाओं को उन्होंने निराधार बताया। राजभर ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी के साथ हैं। कहा है कि हम स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं और एक-एक विधानसभा के चुनाव परिणाम की समीक्षा की जा रही है। हम अब 2024 की तैयारी में हैं। मीडिया से बात करते हुए राजभर ने कहा कि उनकी शाह के साथ कोई मुलाकात नहीं हुई है। राजभर ने कहा कि न चर्चा है न मुलाकात है, सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैली है।

Recommended Video

    Uttar pradesh election 2022. op rajbhar के बीजेपी में जाने की अटकलें हुईं तेज | वनइंडिया हिंदी

    कहा कि यह केवल अफवाहें फैलाई जा रही हैं ऐसा कुछ नहीं है। हम लोग जहां हैं वहीं हैं। मुलाकात तस्‍वीरों पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी तो बहुत सी तस्‍वीरें अमित शाह के साथ हैं। पचासों फोटो मीडिया के पास होंगी। कहीं भी लगाकर वे लोग फिट कर देते हैं। तो वहीं, राजभर के बीजेपी के साथ जाने की खबरों से सपा खेमे में हलचल बढ़ गई थी। अब ओमप्रकाश राजभर ने खुद सामने आकर बीजेपी के साथ जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+