क्या अखिलेश को झटका देनी की तैयारी में है ओपी राजभर? शाह से दिल्ली में मुलाकात की चर्चा हुई शुरू
क्या अखिलेश को झटका देनी की तैयारी में है ओपी राजभर? शाह से दिल्ली में मुलाकात की चर्चा हुई शुरू
लखनऊ, 19 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे सामने आ चुके है और भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से यूपी में सरकार बनाने जा रही है। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले यूपी की राजनीति से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रहा है। खबर के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर एनडीएम में शामिल हो सकते है। हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है इस बात की अभी तक आधिकारी पुष्टि नहीं हो पाई है।
Recommended Video

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओम प्रकाश राजभर यूटर्न लेकर एनडीए में वापसी को तैयार हैं। इस सिलसिले में राजभर ने शुक्रवार की शाम को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के साथ मुलाकात भी की। इस मुलाकात के बाद ऐसी चर्चाएं है कि राजभर को योगी मंत्रिमंडल में मंत्री भी बनाया जा सकता है। हालांकि, इस मुलाकात की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। न तो बीजेपी और ना ही ओमप्रकाश राजभर ने ही इस संबंध में कोई बयान ही दिया है।
ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुभासपा ने 2017 का चुनाव भाजपा गठबंधन के साथ लड़ा था। चुनाव जीतने के बाद यूपी में जब बीजेपी की सरकार बनी तो राजभर को योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में मंत्री भी बनाया गया। हालांकि, राजभर कुछ समय बाद ही बागी हो गए और हाल ही में संपन्न हुए यूपी चुनाव में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी अखिलेश की समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरी। चुनाव प्रचार के दौरान भी राजभर ने बीजेपी को लेकर आक्रामक तेवर दिखाए और सूबे से योगी आदित्यनाथ की सरकार को उखाड़ फेंकने का दंभ भरते रहे। हालांकि, चुनाव में सपा की हार के बाद से ही अटकलें लगने लगीं कि राजभर एक बार फिर रास्ता बदल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications