सीएम योगी से सफाईगिरी अवार्ड लेने वाले अधिकारी दफ्तर का सामान साफ कर गायब

औरेया। उत्तर प्रदेश के औरेया में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक अधिकारी जिन्हें योगी आदित्यनाथ ने शिल्पा शेट्टी के साथ मिलकर सफाईगिरी पुरस्कार दिया था उसने सफाईगिरी को कुछ ज्यादा ही गम्भीरता से ले लिया और ट्रांसफर के बाद दफ्तर का सामान साफ कर दिया। इसके साथ ही साथ बिना सूचना व छुट्टी के अपनी तैनाती स्थान से भी 1 माह से गायब है। सरकारी अधिकारी की इस करतूत की लोग काफी निंदा कर रहे हैं।

officer went bringing official equipment in auraiya

वर्तमान सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कभी सोचा भी न होगा कि जिस अधिकारी को वह अपने हाथ से सफाईगिरी का इनाम दे रहे हैं वहीं अधिकारी नए अधिकारी के आने पर सरकारी दफ्तर में लगा सरकारी सामान भी बड़ी सफाई से गायब कर देगा। जनपद औरैया में तैनात डीपीआरओ साहब ने जिन्होंने एक माह पूर्व अपने पद से हटते ही यहां ऑफिस में लगी एसी , सीसीटीवी कैमरा, समेत ऑफिस में लगी फ्रिज भी उठा ले गए। वहीं इन सबके बीच ऑफिस की दीवारों पर लगी बड़ी-बड़ी फ्लैक्सी में सूबे के मुख्यमंत्री से सफाईगिरी का अवार्ड लेते डीपीआरओ साहब की फोटो अभी भी दफ्तर की शान बढ़ा रही है।

अपने अधिकारी के इस कारनामे को बताते हुए वर्तमान डीपीआरओ साहब ने बताया कि पूर्व डीपीआरओ साहब सरकारी ऑफिस में लगा सामान भी अपने साथ ले गए और अपनी ड्यूटी से भी बिना सूचना व छुट्टी के 1 माह से गायब हैं, अब मामले की विभागीय कार्रवाई की बात की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+