वनइंडिया पर छपी शौचालय घोटाले की खबर के बाद अधिकारी सस्पेंड
16 मई को इस घोटाले के बारे में खबर वनइंडिया पर प्रकाशित हुई थी जिसके बाद जांच बिठाई गई थी। इस मामले में कार्रवाई हुई है।
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में हिंदी वनइंडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है। शौचालय के नाम पर लाखों रुपए के घोटाले की खबर चलने के बाद एक अधिकारी को निलंबित किया गया है। आपको बता दें कि 16 मई 2017 को शौचालय घौटाले की खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया था जिसका डीएम ने संज्ञान लिया और शौचालय घौटाले पर जाँच के आदेश दे दिया।

जाँच के आदेश के बाद अधिकारियों ने शौचालय घौटाले में दोषी पाए गए ग्राम विकास अधिकारी बिजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया और ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आपको बता दें कि हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पुठ में अधिकारियों की मिलीभगत से बड़ा घोटाला मामला सामने आया था। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर आरोप लगाया था कि अधिकारियों ने शौचालय बनाने के नाम पर बड़ा घोटाला किया है।

अधिकारियों ने गांवों में शौचालय बनाने के नाम पर लाखों रुपये का सरकार को चूना लगा दिया है। अधिकारियों, ग्राम प्रधान और सेक्रेट्री ने गांव में शौचालय बनवाने के बहाने अपनी जेबें गर्म कर ली थीं। इस पर हिंदी वनइंडिया के रिपोर्टर ने खबर की थी जिसके बाद ग्रामीणों की आवाज 16 मई 2017 को अधिकारियों तक पहुंची।
इस मामले में अधिकारियों ने जाँच भी बैठा दी। घोटाले में जाँच बैठते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया और डीडीओ मामले की जाँच में जुट गए। मामले की जाँच में ग्राम विकास अधिकारी दोषी पाए गए जिसमें तत्काल संज्ञान लेते हुए ग्राम विकास अधिकारी बिजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया और ग्राम प्रधान को नोटिस भेजकर मामले का जवाब मांगा।












Click it and Unblock the Notifications