VIDEO: सांस्कृतिक मेले में जमकर हुआ अश्लील डांस, धर्म के ठेकेदार रहे मौन

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा के बलदेब कस्बे में चल रहे ब्रज के प्रसिद्ध दाऊजी मेले में अश्लील डांस और ताश के खेल के नाम पर खुलेआम जुआ हो रहा है। वहीं पुलिस और प्रशासन इस ओर आंखे मूंदे हुए हैं। मेले की बिगड़ते माहौल से स्थानीय लोग खासे दुखी है, वहीं धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही है।

500 साल से लग रहा है मेला

500 साल से लग रहा है मेला

भगवान बलदाऊ की नगरी बलदेब में 437 साल पुराने ब्रज के लक्खी मेला का स्वरूप पूरी तरह विकृत हो चला है। यहां पर अब सिर्फ जुआ के फड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम पर बारबालाओं के अश्लील डांस ही इस मेले की रौंनक बन कर रह गए है। ब्रज के राजा दाऊबाबा के भक्तों को मनोरंजन के नाम पर जुआ खिलाया जा रहा है तो सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर नंगा नाच खुलेआम दिखाया जा रहा है। इसके बावजूद धर्म और संस्कृति के ठेकेदार बनने वाले संगठन मेला संचालक मौन हैं।

 मर्यादा हो रही है तार-तार

मर्यादा हो रही है तार-तार

धार्मिक आयोजन में मर्यादा को तारतार करने वाला ये कार्य उस भाजपा के शासन में हो रहा है जो भारतीय संस्कृति और सभ्यता की दुहाई देते नहीं थकती। दाऊजी के इस पारम्परिक मेले का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने अगहन पूर्णिमा के दिन किया था। भगवा दुपट्टा डालकर चलने वाले पार्टी जिलाध्यक्ष ने मेले का फीता काटकर शुभारम्भ तो कर दिया लेकिन इसके उन्होंने एक बार भी मुड़कर नहीं देखा कि मेला में हो क्या रहा है। मेला में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए बडी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं, लेकिन किसी भी पुलिस कर्मी को ये अमर्यादित कृत्य नजर नही आया।

ब्लाक प्रमुख ने जताया रोष

ब्लाक प्रमुख ने जताया रोष

बलदेव ब्लाक प्रमुख राजपाल भरंगर ने मेला में चल रहे जूआ और अश्लीलता परोसे जाने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस नहीं सुनती है तो रालोद कार्यकर्ता खुद रोकेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला का कहना है कि मामले की पड़ताल कराई जाएगी । ऐसी बात जांच में पाई जाएगी तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+