मुख्यमंत्री कार्यालय, स्कूल, हज हाउस के बाद अब लखनऊ में डिवाइडर हुए भगवा रंग के
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद भगवाकरण कुछ इस कदर बढ़ गया है कि पहले मुख्यमंत्री कार्यालय, फिर प्राथमिक स्कूल, सरकारी दफ्तर, शौचालय, हज हाउस और अब साइकिल पथ पर लगे पोल को भी भगवा रंग से रंग दिया गया है। लखनऊ के गोमती नगर स्थित साइकिल पथ पर लगे डिवाइडर को भगवा रंग से रंग दिया गया है, यही नहीं पार्क की दीवारों को भी भगवा रंग से रंगवा दिया गया है।

इससे पहले स्कूलों का भगवा रंग से रंगा गया
दरअसल प्रदेश में जब योगी सरकार आई तो एक के बाद एक तमाम जगहों को भगवा रंग से पेंट करवाया जाने लगा। पहले 100 प्राथमिक स्कूलों को भगवा रंग से रंगवाया गया, फिर पुलिस स्टेशन को भी भगवा रंग से रंगवाया जाना शुरू कर दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय में फर्नीचर को भी भगवा रंग से रंगवा दिया गया है, उनकी तौलिताय से लेकर हर रचीज को भगवा रंग का कर दिया गया है। इसके बाद राज्य सरकार की स्कीम को लॉच किए जाने के लिए बोर्ड को भी भगवा रंग से रंगा जाने लगा।

हज हाउस की दीवार भगवा रंग
यहां तक कि स्कूलों की दीवारों को भी भगवा रंग से रंगवा दिया गया और नई बसों की सीट कवर को भी भगवा रंग से रंगवा दिया गया। लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय से कैसरबाग पुलिस स्टेशन तक 50 नई बसों को रवाना किया गया उशका रंग भी भगवा था। सबसे पहले भगवाकरण की शुरुआत तब हुई जब एनेक्सी भवन की दीवारों को भगवा रंग से रंगना शुरू किया गया, लेकिन यह विवाद उस वक्त काफी बढ़ गया जब लखनऊ स्थित हज हाउस की दीवार को भी भगवा रंग से रंग दिया गया। गौर करने वाली बात यह है कि हज हाउस की दीवार पर भगवा रंग को लेकर जब विवाद हुआ तो उसे फिर से क्रीम रंग से पुतवा दिया गया, लेकिन हज हाउस की दीवार पहले हरे रंग की थी। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर प्रदेश का भगवाकरण करने का आरोप लगाया था और इसे अल्पसंख्यक विरोधी कदम बताया था।

स्कूल में बैग भी भगवा रंग का
पिछले वर्ष अक्टूबर माह में लाल बहादुर शास्त्री भवन जोकि मुख्यमंत्री कार्यालय है कि दीवार को भगवा रंग से रंग दिया गया, इसके बाद प्राइमरी स्कूलों में भगवा रंग का बैग बंटवाया गया और पुराने बैग को वापस ले लिया गया जिसपर अखिलेश यादव की तस्वीर छपी हुई थी। इसके बाद बिजली के खंबो को भगवा रंग से रंगवाना शुरू किया गया। यही नहीं योगी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर जो बुकलेट छापी गई थी उसका मुख पृष्ठ भगवा रंग का था।
इसे भी पढ़ें- 12 साल से कम उम्र की लड़की से रेप मामले में दोषी को हरियाणा सरकार फांसी की सजा देने की तैयारी में












Click it and Unblock the Notifications