यूपी निकाय चुनाव: 25 अक्टूबर को आएगा नोटिफिकेशन, 4 चरणों में होगा संपन्न
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 25 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। यह चुनाव 4 चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। यह जानकारी शनिवार को मेरठ दौरे पर आए राज्य निर्वाचन आयुक्त, एसके अग्रवाल ने दी। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट पहले ही यूपी सरकार को नवंबर तक निकाय चुनाव कराने का आदेश जारी कर चुका है।

एसके अग्रवाल ने बताया कि यूपी कुल 835 स्थानीय निकाय है। इन सभी निकायों पर नामांकन से लेकर मतगणना तक में 40 दिनों का समय लग जाएगा। 25 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव ईवीएम मशीन के जरिए कराए जाएंगे जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव में बैलेट पेपर के इस्तेमाल के जरिए चुनाव कराए जाएंगे।
चुनावों में सुरक्षा के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सभी बूथओं पर स्थानीय पुलिस और पीएसी के जवानों को तैनात किया जाएंगे। अति संवेदनशील बूथों की पहचान कराई जाएगी। इन बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ही वहां सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जाएगी जिससे कि चुनावों में कोई धांधली न हो पाए।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications