गैर धर्म में शादी की तो पंचायत ने सुनाया थूककर चाटने का फरमान

बुलंदशहर। वेस्ट यूपी की पंचायतें आपने तुगलकी फरमानों के कारण जानी जाती है। ताजा मामला बुलंदशहर के खुर्जा का है, जहां एक युवक ने भाग कर गैर संप्रदाय की युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों के शादी करने के बाद गांव में एक पंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत में आरोपी युवक के पिता को ना सिर्फ पीटा गया, बल्कि आरोप यहां तक है पीड़ित पिता से थुकवाकर चटवाया भी गया।

Non-community boy and girl made love marriage in bulandshahr

मामला बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के सौंदा हवीबपुर गांव है। गांव की एक मुस्लिम युवती ने हिन्दू युवक से कोर्ट की शरण लेकर प्रेम विवाह कर लिया, जिसके बाद इस गांव में एक पंचायत का आयोजन हुआ। युवक के पिता का आरोप है कि पंचायत में उन्हें ना सिर्फ बेरहमी पीटा गया, बल्कि युवती के पिता से थुकवाकर चटवाया भी गया। साथ ही पंचायत ने गैर संप्रदाय की युवती को उसके परिजनों को सौंपने की बात कहीं गई। ऐसा ना करने पर गांव छोड़ने का फरमान भी सुनाया दिया।

वहीं ग्रामवासी इस बात को स्वीकारते हैं की गांव में पीड़ित के खिलाफ पंचायत का आयोजन किया गया था, लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक यहां प्रेम विवाह करने वाले युवक की सिर्फ पिटाई की गई थी, लेकिन थूककर चटवाने जैसी कोई घटना पंचायत में नहीं हुई। वहीं पीड़ित की तहरीर पर बुलंदशहर की खुर्जा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस ये भी मानती है कि प्रेम विवाह करने वाले युवक के पिता को पंचायत में अपमानित किया गया है लेकिन जिस आरोप में पीड़ित थूककर चटवाने वाली बात कह रहा है उसकी गहनता से जांच की जा रही है।

वहीं बुलंदशहर पुलिस के आला अधिकारी पूरे प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई करने का दावा कर रही है। एसपी देहात रईस अख्तर ने बताया कि खुर्जा नगर क्षेत्र में एक ही गांव के युवक और युवती द्वारा प्रेम विवाह करने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों द्वारा युवक के परिजनों को अपमानित करने का मामला संज्ञाने में आया है। जिस पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें: बुलंदशहर: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कार में टक्कर, एक परिवार के तीन लोगों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+