बुलंदशहर: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कार में टक्कर, एक परिवार के तीन लोगों की मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में देहरादून-बदायूं हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Three people died in a road accident in bulandshahr

हादसा बुलंदशर के गुलावठी थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहे है कि 22 बी. डिविजन ऑर्डिनेंस यूनिट के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह अपनी पत्नी मृर्ति देवी और बेटे दीपक राघव के साथ बुलंदशहर में एक शादी समारोह में शामिल होकर शनिवार की सुबह वापस मेरठ जा रहे थे। तभी देहरादून-बदायूं हाईवे 235 पर गुलवाठी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।

Three people died in a road accident in bulandshahr

टक्कर लगने से तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट के परिजनों को दी है। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+