दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम बदला, नोएडा में धूल भरी आंधी के साथ बारिश, देखें VIDEO
Rain In Delhi NCR: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुवार शाम को तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिल्ली व नोएडा में पहले तेज धूल भरी आंधी चली। उसके बाद बारिश हुई। हल्की बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो घंटों में दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश के साथ गरज और बिजली की चमक भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

वायु गुणवत्ता:केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गुरुवार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 243 रिकॉर्ड किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।
आगामी मौसम पूर्वानुमान:मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी राजधानी में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान घटकर 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, रिमझिम बारिश से गर्मी से राहत
दिल्ली में बारिश से प्रभावित इलाकों में दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, पंजाबी बाग, सीलमपुर, शाहदरा, लाल किला और प्रीत विहार शामिल हैं। इसके अलावा एनसीआर के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला और उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भी मौसम का असर दिखने लगा है।
गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान पहुंचा नई ऊंचाई पर
बारिश से पहले राजधानी में गर्मी ने नए रिकॉर्ड बना दिए। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री अधिक है। यह पिछले तीन वर्षों में अप्रैल महीने का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान है। बीते बुधवार को भी तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस था।
वर्ष 2024 और 2023 के अप्रैल में यह तापमान 25 डिग्री तक नहीं पहुंचा था। वर्ष 2024 में अधिकतम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और 2023 में 23.6 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि, अप्रैल 2022 में यह आंकड़ा 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।












Click it and Unblock the Notifications