Noida Fire: 'नोएडा की आग में कपल जिंदा जल गया, हम जान बचाकर भागे', चश्मदीद की रूह कंपाने वाली आपबीती

Noida Mamura Fire Reason: नोएडा के ममूरा गांव में एक 5 मंजिला बिल्डिंग में 15 जुलाई की दोपहर अचानक आग लग गई। चीख-पुकार मच गई। नीचे बिल्डिंग की पार्किंग में खड़े इलेक्ट्रिक स्कूटर से निकली आग ने देखते-ही-देखते पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, ऊपर मंजिलों पर रह रहे लोग फंस गए। जान बचाकर भागने का एक भी सुरक्षित रास्ता नहीं बचा। तभी मौत और जिंदगी के बीच सिर्फ, एक खतरनाक पुल, जो बांस की छड़ियों और लकड़ी की सीढ़ियों से बना था।

यह कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि नोएडा के ममूरा इलाके (सेक्टर 66 के पास) का भयावह अग्निकांड है। इसमें एक कपल जिंदा जलकर मर गया। 100 से ज्यादा लोग मौत के मुंह से जान बचाकर भागे। चश्मदीद ने बताया कि आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि लगा कि मर जाएंगे। आइए विस्तार से जानते हैं कि चश्मदीद ने आगे क्या बताया...

noida-mamura-fire-eyewitness

Noida Mamura Fire Eyewitness: चश्मदीद की रूह कंपाने वाली आपबीती

चश्मदीद गवाह अर्नव सिंह बताते हैं कि नीचे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज हो रहा था, तभी शॉर्ट सर्किट हुआ और पूरी जगह आग लग गई। हम ऊपर थे और हमें भागना पड़ा क्योंकि पुलिस अभी तक नहीं आई थी और बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता नहीं था। चूंकि बिल्डिंग बन रही थी, इसलिए सीढ़ियां मौजूद थीं। उन्होंने ऊपर से एक सीढ़ी लगाई, जिससे हममें से लगभग 150 से 200 लोग उस रास्ते से नीचे उतरकर जान बचा पाए... आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जहां दो लोग, संभवतः एक कपल, जलकर मर गए। मैं 2021 से यहां रह रहा हूं। मरने वालों में एक स्नेहा थी।

Noida EV Bike Fire: चार्जिंग के लिए प्लग में EV ने मचाया मौत का तांडव!

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी (DCP) के अनुसार, चार्जिंग के लिए प्लग की गई एक इलेक्ट्रिक स्कूटर (EV) में आग लगी। लपटें आसपास में खड़ी कई अन्य गाड़ियों तक फैल गईं। आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहनों में लगी आग को बुझाना बेहद मुश्किल होता है क्योंकि इसमें लिथियम-आयन बैटरी होती है, जो एक बार जलने पर बहुत तेजी से और लंबे समय तक जलती रहती है।

noida-mamura-fire-eyewitness

रेस्क्यू टीम ने बताया कैसे क्या हुआ?

गौतम बुद्ध नगर के संयुक्त आयुक्त राजीव नारायण ने बताया कि दमकल सेवा ने तुरंत पहुंचकर निवासियों को सुरक्षित निकाला। हालांकि, शुरुआती मिनटों में लोग खुद को बचाने के लिए मजबूर थे। आग पर काबू पाने में काफी समय लगा। दो लोग बीमार पड़े और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बाकी ज्यादातर लोगों को निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गए।

नोएडा अग्निकांड ने ताजा किए पुराने जख्म

आपको बता दें, वहीं, 22 जून को लखनऊ के अलीगंज के सेक्टर डी स्थित भवन में भीषण आग लगी थी। इसमें 15 छात्रों की मौत हो गई थी। इससे पहले, दिल्ली के हौज रानी होटल में लगी आग के घाव ताजा कर गया। इस हादसे में, 23 लोगों की मौत हुई थी। मामले में होटल मालिक लवकेश बजाज, अकाउंटेंट जय मिश्रा व रसोइये केशव नेगी को गिरफ्तार किया गया। इस घटना में भी एक्जिट ब्लॉक होने के कारण लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+