नोएडा में सोसाइटी अध्यक्ष के चुनाव में बवाल, 2 गुटों में झड़प, 2 सिक्योरिटी गार्ड हिरासत में
नोएडा में सोसाइटी अध्यक्ष के चुनाव में बवाल, 2 गुटों में झड़प, 2 सिक्योरिटी गार्ड हिरासत में
Noida Hyde Park society clash: उत्तर प्रदेश के नोएडा के हाइड पार्क सोसाइटी के अपार्टमेंट में ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनावों में विवाद हो गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए अलग-अलग उम्मीदवारों का समर्थन कर रहे लोगों के दो गुटों में कल झड़प हुई । गार्ड्स और रहवासियों के बीच पहले बवाल हुआ और फिर दोनों गुटों के बीच हाथापाई हुई। 2 महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। वहीं शिकायत दर्ज करने के बाद दोनों गार्ड को हिरासत में ले लिया गया है। ये मामला सेक्टर 78 हाइड पार्क सोसाइटी का है।

इस मामले को लेकर थाना सेक्टर 113 में शिकायत दर्ज कराई गई हैं। डीसीपी नोएडा ने कहा कि पूरा विवाद नोएडा के हाइड पार्क सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद को लेकर हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा हाइड पार्क सोसाइटी में बीते कुछ दिनों से एओए के चुनाव को लेकर कुछ लोगों में तनातनी चल रही थी। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि एओए की पूर्व टीम ने खुद को बिना चुनाव ही निर्विरोध दोबारा चुन लिया था। इसी के बाद सारा विवाद शुरू हुआ। सोसाइटी के लोगों की मांग थी कि चुनाव दोबारा होना चाहिए। जिसके बाद सोसाइटी में एओए की नई टीम जीत कर आई।
इसकी को लेकर 20 अक्टूबर को एओए की टीम की एक बैठक हो रही थी। मीटिंग के दौरान अचानक सोसाइटी के गार्ड पहुंचे, जिसके बाद सोसाइटी के निवासी और गार्ड्स में झड़प हुई।












Click it and Unblock the Notifications