Noida Film City: इस दिन से फिल्म सिटी का निर्माण कार्य होगा शुरू, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास
Noida Film City: यूपी में बनने वाले पहले इंटरनेशनल फिल्म सिटी का सपना साकार होता हुआ नजर आ रहा है। जल्द ही इसके निर्माण कार्य की शुरुआत होने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च 2025 से फिल्म सिटी के निर्माण की शुरुआत होगी। शिलान्यास समारोह के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से समय मांगा गया है।

बोनी कपूर की कंपनी करेगी फिल्म सिटी का विकास
वहीं इस फिल्म सिटी का निर्माण फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी कर रही है। कंपनी 27 फरवरी 2025 को जमीन का कब्जा अपने पास ले लेगी। इस दौरान बोनी कपूर अपने परिवार के साथ मौजूद रहेंगे।
बता दें कि, फिल्म सिटी के विकास कार्य के लिए तैयार किए गए पहले फेज के लेआउट प्लान और डिजाइन को यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण (YEIDA) में जमा कर दिया गया है और इसे मंजूरी मिलने की प्रक्रिया चल रही है।
पहले चरण में 270 एकड़ की भूमि पर काम होगा शुरू
पहले चरण में 270 एकड़ की भूमि पर काम शुरू होगा। इसको लेकर मंजूरी भी मिल चुकी है। वहीं 27 फरवरी को अंतिम रूप से मंजूरी मिलने की संभावना है।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने फिल्म सिटी के विकास के लिए बेव्यू और रियल स्टेट कंपनी भूतानी को चुना है। ये कंपनी YEIDA के साथ मिल कर फिल्म सिटी का विकास करेगी। ये कंपनी फिल्म निर्माता बोनी कपूर की है।
तीन चरण में होगा निर्माण
इंटरनेशनल फिल्म सिटी का कुल क्षेत्रफल 1000 एकड़ होगा, जिसमें पहले चरण में 230 एकड़, दूसरे चरण में 670 एकड़ और तीसरे चरण में शेष बचे क्षेत्र को विकसित किया जाएगा।
पहले चरण में थ्रीडी स्टूडियो, 360 डिग्री घूमने वाले सेट्स, साउंड रिकॉर्डिंग और एडिटिंग व एनिमेशन स्टूडियो का निर्माण किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में होटल, रिसॉर्ट और अन्य बिजनेस आउटलेट का निर्माण किया जाएगा। तीसरे और अंतिम चरण में पूरे फिल्म सिटी क्षेत्र में रिटेल सेक्टर के साथ ही बचे हुए सभी कार्य किए जाएंगे।
फिल्म सिटी में एक यूनिवर्सीटी भी बनेगा
इस फिल्म सिटी में एक विश्वविद्यालय का भी निर्माण किया जाएगा। इस यूनिवर्सीटी में छात्रों को आधुनिक तकनीकों के साथ एक्टिंग और फिल्म निर्माण से जुड़े पढ़ाई कराई जाएगी। वहीं फिल्म सिटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष स्टूडियो भी बनाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें MahaKumbh 2025: अंतिम स्नान के बाद श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने की विशेष व्यवस्था, जानिए पूरी डिटेल्स












Click it and Unblock the Notifications