Greater Noida Lift Video: लिफ्ट में कुत्ते से डरा मासूम महिला से करता रहा मिन्नत, थप्पड़ों से मारा, बाहर धकेला

Greater Noida Lift Video: ऊंची-ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों का दिल कितना कठोर है। इसका हैरान कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पालतू कुत्ते को लेकर लिफ्ट में चढ़ी महिला ने पहले से वहां मौजूद एक छोटे लड़के पर हमला कर दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 के 12वें एवेन्यू की है, जहां बुधवार शाम करीब 5 बजे यह घटना घटी। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में दाखिल हुई, जहां एक नाबालिग लड़का पहले से मौजूद था, जो कुत्तों से डरता था।

Greater Noida Lift Video

Greater Noida Lift Video: ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी 2 की घटना

लिफ्ट में पालतू डॉगी को आता देख लड़का डर गया और हाथ जोड़कर महिला से उसे हटाने की मिन्नत करने लगा, ताकि महिला अपने कुत्ते को लिफ्ट में न लाए, लेकिन इसके बजाय महिला का पारा गर्म हो गया और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।

घटना के सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि महिला ने बच्चे को धक्का दिया और जबरन लिफ्ट से बाहर खींच लिया। इसके बाद वह उसके पीछे गई और कैमरे से बचकर उसे शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती रही।

Greater Noida Lift Video: भड़की महिला ने बच्चे से की मारपीट

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया, जिससे लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। कई लोगों ने उसकी गिरफ्तारी की मांग की। इसके अलावा कुत्ते को बिना पट्टे और थूथन के खुलेआम घुमाने सवाल उठा रहे हैं।

इधर, इस घटना के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। पूरे मामले पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा, शक्ति अवस्थी ने बताया, "महिला को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+