VIDEO: अपने ही गढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी से इतनी डरी भाजपा कि उम्मीदवार ही नहीं उतारा

इसमें कांग्रेस के प्रति लोगों का उत्साह और भाजपा की हताशा दोनों जाहिर होती है। वॉर्ड 64 जिसे हनुमान टीला कहा जाता है और भाजपा का गढ़ रहा है। कोई भी हारने के लिए चुनाव नहीं लड़ता है।

मथुरा। ​मथुरा में पहली बार भाजपा को उसी के गढ़ में हार मिल गई है। कांग्रेस की तरफ से पार्षद ने निर्विरोध ही चुनाव से पहले ही पक्की कर ली है। इस मिलती जीत के बाद ध्रुव नारायण शर्मा के परिवार में खुशी है। मथुरा नगर निगम चुनावों में नामांकन वापसी के बाद वॉर्ड 64 से कांग्रेस का निर्विरोध प्रत्याशी चुना जाना पार्टी के लिए संजीवनी का काम कर सकता है। मथुरा नगर पालिका के पूर्व चेयरमेन और कद्दावर नेता पं. श्याम सुंदर उपाध्याय उर्फ बिट्टू ने इसे कांग्रेस की जीत और भाजपा की हताशा करार दी है। उन्होंने कहा कि वॉर्ड 64 से ध्रुव नारायण शर्मा निर्विरोध चुने गए हैं। इसमें कांग्रेस के प्रति लोगों का उत्साह और भाजपा की हताशा दोनों जाहिर होती है। वॉर्ड 64 जिसे हनुमान टीला कहा जाता है और भाजपा का गढ़ रहा है। कोई भी हारने के लिए चुनाव नहीं लड़ता है, इस लिए कोई भाजपाई चुनाव लड़ने की हिम्मत ही नहीं जुटा सका।

https://hindi.oneindia.com/news/india/daughter-exposed-her-father-crime-in-school-counselling-pune-431981.html

घर में डरी BJP

ये सिर्फ इस वॉर्ड की ही नहीं, पूरे चुनाव की हकीकत है। भाजपा ने जबर्दस्ती लोगों को टिकट दिए हैं। इसका परिणाम चुनाव बाद सामने आ जाएगा, उन्होंने दावा किया कि 50 प्रतिशत से ज्यादा पार्षद कांग्रेस से जीतकर आएंगे। मथुरा नगर पालिका का 22 साल का कार्यकाल भाजपा पूरा कर रहा है। हमें दो साल का कार्यकाल मिला जो जनता के सामने है। लोगों में कांग्रेस के प्रति उत्साह है। कांग्रेस से टिकट पाने के लिए इस बार इतनी मारामारी रही कि लोगों को संतुष्ट करना बेहद मुश्किल रहा।

'जनता की समस्या को करूंगा दूर'

निर्विरोध मिलती दिख रही जीत पर मैंने ध्रुव नारायण शर्मा से बात की तो उनका कहना था की हमारा जो क्षेत्र है वो व्यपारियों का क्षेत्र है। नोटबंदी और जीएसटी से जनता परेशान हो गई है, व्यापार पर ग्रहण लग गया है, व्यापारियों को बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेरे बाबा 40 साल कांग्रेस में रहे हैं। इसी बजह से मैंने भी कांग्रेस को चुना, राहुल के कंधे को मजबूत करने के लिए आगे आया हूं और हम जैसे युवा देश को आगे ले जाएंगे। गांधी पार्क के सामने कई साल से एक अस्पताल बंद पड़ा हुआ है। सबसे पहले उसे शुरू किया जाएगा ताकि जनता को फ्री में उपचार मिल सके। सड़क निर्माण,पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+