शिविर में नेता जी बुलाते ही रह गए, रक्तदान को कोई नहीं आया आगे

जब आवाज लगाने के बाद काफी देर तक कोई नहीं आया तो यहां के जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह सामने आए और बेड पर लेट गए।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में प्रभारी मंत्री द्वारा रक्त शिविर के ऑफिस का उद्घाटन करने के बाद मंत्री जी के सामने ऐसा कोई शख्स नहीं था जो ब्लड डोनेट कर पाता। इस दौरान कई बार आवाज लगाई गई कि मंत्री जी के सामने जो ब्लड देना चाहते हो वो डोनेट करने के लिए आगे आए लेकिन ऐसा कोई शख्स वहां पर मौजूद नहीं था जो आगे आ सके। हास्यास्पद होते माहौल को देखकर मंत्री जी की शक्ल बिगड़ने लगी तो रक्तदान का मोर्चा संभालने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष को ही ब्लड डोनेट करना पड़ा।

शिविर में नेता जी बुलाते ही रह गए, रक्तदान को कोई नहीं आया आगे

दरअसल जिला अस्पताल प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने रक्त शिविर परीक्षण ऑफिस का उद्घाटन किया। उद्घाटन होने के बाद जब तीन बेड खाली थे तो मंत्री जी ने कहा कि मेरे सामने जो ब्लड डोनेट करना चाहता हो तो वो डोनेट कर सकता है। लेकिन उस वक्त ऐसा कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी सामने नहीं आ रहा था जो मंत्री जी के सामने ऑफिस का उद्घाटन करने के लिए पहला ब्लड डोनेट करे। जब आवाज लगाने के बाद काफी देर तक कोई नहीं आया तो यहां के जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह सामने आए और बेड पर लेट गए। जिसके बाद मौके पर मौजूद सीएमएस केशव स्वामी और सीएमओ आरपी रावत ने जिला पंचायत अध्यक्ष के ड्रिप लगाई। इस दौरान उतनी देर प्रभारी मंत्री जिला पंचायत अध्यक्ष के पास खड़े रहे। आपको बता दें प्रदेश में सबसे कम उम्र के जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह हैं जिनकी उम्र महज 21 वर्ष है।

शिविर में नेता जी बुलाते ही रह गए, रक्तदान को कोई नहीं आया आगे
शिविर में नेता जी बुलाते ही रह गए, रक्तदान को कोई नहीं आया आगे

वहीं ब्लड डोनेट करते वक्त जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने आज से पहले कभी भी ब्लड डोनेट नहीं किया है। दो दिन पहले जब वो जिला अस्पताल आए थे तब उन्होंने यहां पर आकर अपनी एंट्री कराई थी। उनका 36 नंबर था लेकिन आज जब कोई नहीं था इसलिए सोचा उद्घाटन होने के बाद ऑफिस के अंदर पहला रक्तदान हम ही कर दें। उनका कहना है रक्तदान सबको करना चाहिए। ये उस वक्त काम आता है जब किसी गरीब मरीज को खून चाहिए होता है और उसके पास पैसा नहीं होता है। ऐसे में हम लोगों के द्वारा रक्त दान किया हुआ ही काम आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+