MA, बीएड, टीईटी की डिग्री के बावजूद नहीं मिली नौकरी तो खोल ली चाट की दुकान

हरदोई। कहने के लिए ये चाट का ठेला तो बड़ा फेमस है लेकिन इसको चलाने वाले का दर्द बयां करने के लिए ठेले पर लिखे चंद शब्द काफी नजर आते हैं। ये किस्सा यूपी के हरदोई जिले के पिहानी क्षेत्र का है। कस्बे में टीईटी, बीएड, बीएससी और एमए की डिग्रियां लेकर खाली हाथ घूम रहे बेरोजगार युवक ने चाट का ठेला लगाना शुरू कर दिया। पढ़े-लिखे निमिष ने चाट के ठेले पर अपनी डिग्रियां लिखी हैं। वह सरकार की वादा खिलाफी से आहत है।

nimish having at least three degree unable to get job opens chat corner

हरदोई के पिहानी में दो दिन से कस्बे के बंदर पार्क के निकट चाट का ठेला लगा रहे निमिष गुप्ता ने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त की है। उसके पिता मजदूरी करते हैं और मां पिहानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। निमिष ने बताया कि चाट पकौड़े का ठेला उसने किसी के सुझाव पर नहीं लगाया। लगातार सात वर्षों तक नौकरी का इंतजार करने के बाद मायूस होकर उसने ये कदम उठाया। उसके मां-बाप ने उसके लिए सपने देखे थे।

nimish having at least three degree unable to get job opens chat corner

वह भी पढ़ लिखकर उनका सहारा बनना चाहता था, लेकिन सरकार की अनदेखी से खुद उन पर बोझ बनकर रह गया। यही एहसास उसे सोने नहीं देता था। उसने मेहनत से पढ़ाई की और किसी कक्षा में फेल नहीं हुआ। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीएससी तथा बीएड के साथ उसने एमए और 2011 में टीईटी भी उत्तीर्ण की। इसके बावजूद उसे नौकरी नहीं मिली। अब चाट के ठेले से वह परिवार का बोझ कुछ तो कम कर पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+