Nikki Murder Case: 'कन्यादान में सोना दो या नहीं, तलवार-रिवॉल्वर जरूर दें', क्षत्रिय महासभा पंचायत का फरमान

Nikki Murder Case: यूपी के बागपत के गौरीपुर मितली गांव में ठाकुर समाज की केसरिया महापंचायत ने दहेज प्रथा को लेकर एक अनोखा फरमान जारी किया है। महापंचायत में कहा गया कि कन्यादान में बेटियों को सोना, चांदी या पैसा देना जरूरी नहीं, लेकिन उन्हें आत्मरक्षा के लिए पिस्तौल, रिवॉल्वर, कटार या तलवार जरूर दी जाए।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ठाकुर कुंवर अजय सिंह ने मंच से स्पष्ट किया कि बेटियों की सुरक्षा आभूषणों से नहीं होती, बल्कि उन्हें आत्मरक्षा के साधन दिए जाने चाहिए। इस घोषणा ने समाज में गहन चर्चा और बहस छेड़ दी है।

Nikki Murder Case

'बेटियों को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी'

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ठाकुर कुंवर अजय सिंह ने कहा, 'आज का समय ऐसा है कि बेटियों को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। इसलिए कन्यादान में बेटियों को सोना-चांदी या रुपये दें या ना दें, लेकिन पिस्तौल, रिवॉल्वर, कटार या तलवार जरूर दें। अगर महंगा हो तो कम-से-कम देसी कट्टा जरूर दें। उनके इस ऐलान के बाद महापंचायत तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।

महापंचायत में मौजूद कई लोगों ने इस फैसले का समर्थन किया और इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया। उनका कहना है कि, 'अब समय आ गया है कि बेटियों को केवल सजने-संवरने के बजाय लड़ने और आत्मरक्षा करने के लिए तैयार किया जाए। यह घोषणा न केवल पारंपरिक सोच को चुनौती देती है, बल्कि समाज को एक स्पष्ट संदेश देती है। बेटियां अब नाजुक नहीं, बल्कि दुर्गा हैं।'

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में संदेश

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि, ऐसी पहल समाज में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मरक्षा के महत्व को उजागर करती है। यह कदम बताता है कि केवल संपत्ति और आभूषण देकर बेटी की सुरक्षा नहीं की जा सकती, बल्कि उन्हें सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए आवश्यक साधन देना जरूरी है।

इस प्रकार, बागपत की केसरिया महापंचायत ने न केवल दहेज प्रथा पर सवाल उठाया, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा की दिशा में भी एक नया संदेश दिया है।

ये भी पढ़ें Nikki Case: निक्की की हत्या की 1 साल पहले ही लिख दी गई थी स्क्रिप्ट! जब रंगे हाथ पति को प्रेमिका संग था पकड़ा

निक्की हत्याकांड के बाद दहेज प्रथा पर फिर छिड़ी बहस

बता दें कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त 2025 को एक जघन्य अपराध हुआ। 28 साल की निक्की भाटी की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले में निक्की के पति विपिन भाटी, सास दयावती, ससुर सतवीर भाटी और जेठ रोहित भाटी पर हत्या के आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि दहेज में 36 लाख रुपये और एक लग्जरी कार की मांग पूरी न होने पर निक्की की हत्या की गई।

निक्की की बहन कंचन ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया। वहीं, निक्की के बेटे ने पुलिस को बयान दिया कि उसके पिता ने पहले उसकी मां से मारपीट की और फिर किसी चीज़ को छिड़ककर लाइटर से आग लगा दी। इस दुखद घटना ने एक बार फिर से दहेज प्रथा को लेकर सोशल मीडिया और समाज में तीव्र बहस छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें Nikki Bhati केस में नया ट्विस्ट: ससुर ने क्यों दी मुखाग्नि? फूट-फूटकर रोया, VIDEO ने कंचन के दावों को उलझाया!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+