Nikki Bhati केस में नया ट्विस्ट: ससुर ने क्यों दी मुखाग्नि? फूट-फूटकर रोया, VIDEO ने कंचन के दावों को उलझाया!
Greater Noida Nikki Bhati Murder Case Video: ग्रेटर नोएडा के निक्की भाटी हत्याकांड ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 28 वर्षीय निक्की की कथित दहेज हत्या के बाद अब उनके अंतिम संस्कार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके ससुर सत्यवीर भाटी चिता को मुखाग्नि देते और फूट-फूटकर रोते दिख रहे हैं।
यह वीडियो निक्की की बहन कंचन भाटी के उस दावे को चुनौती दे रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हत्या के बाद ससुराल वाले भाग गए थे। क्या यह वीडियो मामले को नया मोड़ देगा? आइए, इस ड्रामे की पूरी कहानी जानते हैं...

Nikki Bhati Funeral Video- अंतिम संस्कार का वीडियो: ससुर का दुख या दिखावा?
22 अगस्त 2025 को सिरसा गांव के श्मशान घाट पर निक्की भाटी का अंतिम संस्कार हुआ। वायरल वीडियो में ससुर सत्यवीर भाटी चिता को मुखाग्नि देते और आंसुओं में डूबे दिख रहे हैं। कुछ अन्य ससुराल वाले भी वहां मौजूद थे। यह दृश्य कंचन भाटी के उस बयान से उलट है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 21 अगस्त की रात निक्की को आग लगाने के बाद पूरा भाटी परिवार घर से फरार हो गया था।
कंचन ने पुलिस को बताया था, 'विपिन और सास दया ने निक्की पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा दी। मैंने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बेहोश हो गई। जब होश आया, तो ससुराल वाले भाग चुके थे।' लेकिन अंतिम संस्कार के वीडियो ने सवाल खड़े कर दिए हैं-अगर ससुराल वाले फरार थे, तो सत्यवीर और अन्य रिश्तेदार अंतिम संस्कार में कैसे शामिल हुए?

कंचन का दावा: 'मेरी आंखों के सामने जल गई बहन'
निक्की की बड़ी बहन कंचन, जो विपिन के भाई रोहित से शादीशुदा है, ने तीन वीडियो शेयर किए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पहले वीडियो में विपिन और सास दया निक्की को बालों से घसीटकर मार रहे हैं। दूसरे में विपिन उस पर थिनर डालता दिख रहा है, और तीसरे में निक्की आग की लपटों में सीढ़ियों से गिरती हुई नजर आ रही है। कंचन ने FIR में कहा, '2016 की शादी के बाद से हमें ₹36 लाख के दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। 21 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे निक्की ने पार्लर खोलने की बात की, जिसे विपिन ने मना किया। इसके बाद उसने निक्की को मारा और आग लगा दी।'
कंचन ने यह भी बताया कि उसकी मां संजू और भाई रोहित को 5:30 बजे सूचना दी गई, लेकिन तब तक निक्की को फोर्टिस अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। निक्की के 6 साल के बेटे ने पुलिस को बताया, 'पापा ने मम्मी पर कुछ डाला, थप्पड़ मारा, और लाइटर से आग लगा दी।'
CCTV का नया ट्विस्ट: क्या विपिन घर पर था ही नहीं?
26 अगस्त को एक CCTV फुटेज ने मामले को और उलझा दिया। यह फुटेज सिरसा गांव में भाटी परिवार के घर के सामने एक किराने की दुकान का है, जिसमें विपिन और उसका बेटा शाम 5:45 बजे दिख रहे हैं। यह वही समय है, जब कंचन के वीडियो में निक्की को आग लगने की घटना दिखाई गई है। फुटेज में विपिन अचानक दौड़कर घर की ओर जाता है, और कुछ ही मिनटों में गांव वाले और एक बुजुर्ग व्यक्ति (कथित तौर पर सत्यवीर) भी घर की ओर भागते दिखते हैं। स्थानीय लोगों और विपिन के समर्थकों ने दावा किया कि यह एक आत्महत्या थी।
एकाएक ससुराल वालों की गिरफ्तारी
पुलिस ने कंचन की शिकायत पर विपिन भाटी, सास दया, ससुर सत्यवीर, और जेठ रोहित को गिरफ्तार किया। 24 अगस्त को विपिन को सबूत इकट्ठा करने के दौरान पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश में पैर में गोली मारी गई। अस्पताल से उसने बेशर्मी से कहा, 'मुझे कोई पछतावा नहीं। मैंने उसे नहीं मारा, वह खुद मरी। पति-पत्नी में झगड़े आम हैं।'
25 अगस्त को दया को जिम्स अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया, और 26 अगस्त को सत्यवीर और रोहित को सिरसा टोल गेट से पकड़ा गया। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या), 115(2) (चोट पहुंचाना), और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज है।

कंचन का दावा vs ससुराल की दलील
कंचन ने बताया कि 2016 में उनकी और निक्की की शादी भाटी परिवार में हुई थी। उनके पिता भिकारी सिंह पायला ने स्कॉर्पियो SUV, रॉयल एनफील्ड बाइक, 500 ग्राम सोना, और नकदी दी थी, लेकिन ससुराल वालों ने ₹36 लाख और मर्सिडीज की माँग की। कंचन ने कहा, 'वे हमें ताने मारते थे कि कपड़े ₹2 के हैं। 21 अगस्त को विपिन ने निक्की को पार्लर और इंस्टाग्राम रील्स बनाने से मना किया, फिर उसे जला दिया।'
वहीं, विपिन के चचेरे भाई देवेंद्र ने दावा किया कि निक्की की मौत सिलेंडर ब्लास्ट से हुई। उन्होंने कहा, 'कंचन का वीडियो पुराना है, और CCTV से साफ है कि विपिन घर पर नहीं था।' कुछ गांव वालों ने भी इसे आत्महत्या बताया और कहा कि निक्की के कमरे में ज्वलनशील पदार्थ मिला।
अंतिम संस्कार का फैसला: 'आखिरी ख्वाहिश' या सामाजिक दबाव?
निक्की के भाई विक्की पायला ने बताया कि निक्की की मौत के बाद उनके शव को दादरी लाया गया था। कंचन ने ससुराल वालों को 'एक आखिरी मौका' देने की बात कही, और सामाजिक दबाव में परिवार ने ससुराल वालों को अंतिम संस्कार करने की इजाजत दी। विक्की ने कहा, 'वे बार-बार अंतिम संस्कार की गुहार लगा रहे थे।
कंचन ने कहा कि कई सालों तक मौके दिए, एक और दे देते हैं।' लेकिन यह फैसला अब सवालों के घेरे में है। कंचन के दावे के उलट, ससुर सत्यवीर और अन्य ससुराल वालों की अंतिम संस्कार में मौजूदगी ने उनके 'फरार' होने की बात को कमजोर कर दिया।
क्या है सच?
राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और यूपी DGP से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। निक्की भाटी हत्याकांड में CCTV, अंतिम संस्कार का वीडियो, और कंचन के दावों ने सवालों का जाल बुन दिया है। क्या यह दहेज के लिए क्रूर हत्या थी, या आत्महत्या का मामला? निक्की के कमरे में मिला ज्वलनशील पदार्थ और विपिन की गैरमौजूदगी का CCTV सबूत जांच को नया रुख दे रहे हैं। पुलिस ने कहा, 'हम हर कोण से जांच कर रहे हैं-दहेज, घरेलू हिंसा, और आत्महत्या।'
निक्की के पिता ने कहा, 'मेरी बेटी को जला दिया गया। मैं PM मोदी और CM योगी से गुहार लगाता हूं कि हत्यारों को फांसी दो।' लेकिन ससुर के आंसुओं और CCTV ने इस केस को रहस्यमयी बना दिया है। क्या सच सामने आएगा, या यह ड्रामा और उलझेगा? यह वक्त बताएगा!
ये भी पढ़ें- Nikki Case: निक्की की हत्या की 1 साल पहले ही लिख दी गई थी स्क्रिप्ट! जब रंगे हाथ पति को प्रेमिका संग था पकड़ा












Click it and Unblock the Notifications