Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

NiKki Case: ‘धिक्कार है दहेज लोभियों पर, हर तरफ शैतान’, दिशा पाटनी की बहन खुशबू का गुस्सा फूटा, और क्या कहा?

Nikki Bhati Murder Case Highlights: दहेज प्रथा आज भी हमारे समाज को अंदर से खोखला कर रही है। बेटियां सपनों के साथ ससुराल जाती हैं, लेकिन लालच की इस आग में अक्सर उनकी जिंदगी कुर्बान हो जाती है। ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 28 साल की निक्की भाटी की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया।

पति विपिन भाटी और ससुराल वालों ने 36 लाख की दहेज मांग पूरी न होने पर निक्की को उनके मासूम बेटे के सामने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया।

Nikki Bhati Murder Case

खुशबू पाटनी का गुस्सा: 'धिक्कार है दहेज लेने वालों पर'

एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और सेना में लेफ्टिनेंट खुशबू पाटनी ने निक्की भाटी की हत्या (Nikki Bhati Murder Case) पर गहरा दुख और गुस्सा जाहिर किया। रविवार, 24 अगस्त 2025 को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मनीषा बहन के बाद अब निक्की बहन! चरित्र का सर्टिफिकेट देने वाले कहां गए? निक्की ने कभी नहीं सोचा होगा कि वह इस तरह दुनिया छोड़कर जाएगी। ये हैं हमारी बेटियां, हमारी इज्जत! धिक्कार है उन मां-बाप पर, जो दहेज देते या लेते हैं। यह कानूनी जुर्म है, फिर भी चल रहा है।'

खुशबू ने आगे लिखा, 'हर तरफ शैतान हैं, जो औरतों के चरित्र पर उंगली उठाते हैं, लेकिन आज चुप हैं। हैवान बिना सोचे पीड़ा देते हैं। ये हैवान हर हद पार करेंगे। ये हमारे बीच हैं, जो हर लड़की को अपशब्द बोलते हैं। मैं UP पुलिस और CM योगी से मांग करती हूं कि निक्की को इंसाफ दो। जागो भारत, जागो!'

मां का बिलखता दर्द: 'मेरी लाडो अच्छा दिन का इंतजार करती रही'

निक्की की मां आंसुओं में डूबकर बोलीं, "मेरी लाडो कहती थी, 'मम्मी, परेशान न हो, एक दिन अच्छा आएगा।' लेकिन वह दिन आए बिना ही वह चली गई। हमने शादी में स्कॉर्पियो दी, बुलेट दी, 11 तोले सोना दिया, फिर भी इन दरिंदों ने मेरी बच्ची को मार डाला। कई बार उसे पीटकर घर लाए, ससुराल वाले पंचायत में माफी माँगकर ले गए, लेकिन आखिर में उसे जला दिया।"

Nikki Murder Case Timeline- निक्की भाटी हत्याकांड: क्या हुआ?

21 अगस्त 2025 की रात को ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की भाटी (28) को उनके पति विपिन भाटी (28), सास दया भाटी, ससुर सत्यवीर भाटी, और जेठ रोहित भाटी ने कथित तौर पर पीटने के बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। निक्की को 70% जलने की हालत में पड़ोसियों ने फोर्टिस अस्पताल, नोएडा पहुंचाया, लेकिन वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। निक्की की बड़ी बहन कंचन, जो उसी परिवार में रोहित भाटी से शादीशुदा है, ने इस क्रूरता का खुलासा किया। कंचन ने बताया कि ससुराल वालों ने निक्की पर ₹36 लाख की दहेज मांग का दबाव बनाया और उसे लगातार प्रताड़ित किया। घटना की रात कंचन को भी पीटा गया, और वह बेहोश हो गई थी।

ये भी पढ़ें - Nikki Case:'मोदी-योगी, कहां हो? मेरी लाडो को दरिंदे ने मार डाला’, मां का दर्द, दादी ने खोले ससुराल के काले राज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+