Nikki Bhati Case: 'उल्टा लटकाकर मारो गंवार को', जालिम विपिन भाटी पर भड़के लोग, निक्की के लिए मांगा न्याय
Nikki Bhati Case: नोएडा में 28 वर्षीय निक्की की दहेज को लेकर हुई हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। कथित तौर पर पति और ससुराल वालों द्वारा ₹35 लाख की दहेज मांग को लेकर आग के हवाले की गई निक्की की दर्दनाक मौत ने इंसानी दंरिदों की ऐसी खौफनाक तस्वीर पेश की है, जिसने लोगों की रूह कंपा दी है। यह घटना तब सामने आई जब निक्की ने नोएडा के फोर्टिस अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल जाते समय दुनिया को अलविदा कह दिया।
इस क्रूरता के विरोध में स्थानीय लोग न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर उतर आए हैं। तो वहीं इस खबर ने न्यूज मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक पर तहलका मचा दिया है। लोगों का गुस्सा बुरी तरह से निक्की के जालिम पति विपिन भाटी और ससुरालवालों पर फूटा है और वो सभी न्याय की मांग को करते हुए गुनाहगारों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कह रहे हैं।

'ऐसे दुष्ट लोगों को सूली पर लटका दो (Nikki Bhati Case)
एक यूजर ने लिखा-'ऐसे दुष्ट लोगों को सूली पर लटका दो' तो एक ने लिखा कि 'मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के जिम्मेदार लोगों के साथ ऐसा ही बर्ताव करना चाहिए जैसा कि इन्होंने निक्की के साथ किया।'
'इसकी स्वयं की बहन होती तो इसको कैसा लगता'
तो वहीं एक ने लिखा कि - 'इसकी स्वयं की बहन होती तो इसको कैसा लगता' तो वहीं एक यूजर ने लिखा- 'मैंने वो क्लिप देखी...ये देखना दिल दहला देने वाला था। एक महिला को उसके ही पति और सास, उसके छोटे बेटे के सामने, बेरहमी से पीट रहे थे। उसने जो दर्द सहा वो असहनीय था लेकिन उससे भी ज़्यादा मुझे उस बच्चे के चेहरे का भाव देखकर लगा... स्तब्ध, भ्रमित और भयभीत। ऐसे पल यूं ही गुजर नहीं जाते... ये निशान छोड़ जाते हैं। हो सकता है वो बच्चा जिंदगी भर इस सदमे को झेलता रहे।'
'बेटी को बोझ समझने की भारतीय मानसिकता को बदलने की जरूरत'
तो एक यूजर ने लिखा-'जो लोग अपनी बेटियों को एडजस्ट करने के लिए कहते हैं, वे माता-पिता बनने के लायक नहीं हैं। आप अपनी बच्ची को तकलीफ में देखकर चुप कैसे रह सकते हैं! अपनी बेटी को बोझ समझने की भारतीय मानसिकता को बदलने की जरूरत है।'
'दोनों भाइयों को उल्टा टांगकर मारना चाहिए' (Nikki Bhati Case)
तो एक ने लिखा - 'दोनों भाइयों को उल्टा टांगकर मारना चाहिए तब जाकर सब कबूल कर लेगा। स्टोरी प्लांट करने की कोशिश की कि खुद जलकर मरी है। वो उसे बहुत प्यार करता था। सका एनकाउंटर नहीं, इसको भी वही सजा दो जो इसने अपनी बीवी के साथ किया है....क्या पैसे गाड़ी ले के ऊपर जाएगा.... बीवी को भी मारा, बच्चे की भी जिंदगी खराब कर दी.... जाहिल गंवार।'
जस्टिस फॉर निक्की पोस्टर लेकर सड़कों पर निकले लोग
आपको बता दें कि निक्की की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर 'जस्टिस फॉर निक्की' ट्रेंड भी कर रहा है। हर कोई निक्की के लिए न्याय मांग रहा है।
दिसंबर 2016 में निक्की की शादी विपिन भाटी से हुई थी
आपको बता दें कि दिसंबर 2016 में निक्की की शादी विपिन भाटी से हुई थी, 9 साल की शादी में उसने केवल दुख सहा। उसकी बड़ी बहन कंचन के मुताबिक 'वो और निक्की शादी के 6 महीने के बाद से ही ससुरावालों का टार्चर सह रहे हैं, ये लोग लगातार दहेज की डिमांड करते थे, हमारे घरवालों ने इसे पूरा करने की कोशिश भी लेकिन इन लोभियों का मन भरा ही नहीं। दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।'
ससुराल वाले विपिन भाटी की दूसरी शादी करना चाहते थे
कंचन ने कहा कि' निक्की के ससुराल वाले उसे भगाना चाहते थे ताकि विपिन दूसरी शादी कर सके। उसने दावा किया कि दोनों बहनों पर एक साथ हमला किया गया और उसे थप्पड़ मारने के बाद बेहोश छोड़ दिया गया।'
'मेरी मम्मी के ऊपर कुछ डाला, फिर लाइटर से आग लगा दी'
तो वहीं विपिन और निक्की के 6 साल के मासूम बेटे ने पुलिस से कहा कि 'मेरी मम्मी के ऊपर कुछ डाला, फिर उनको चांटा मारा फिर लाइटर से आग लगा दी।'
हालांकि निक्की के पति विपिन भाटी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया और आज जब वो उसे मेडिकल जांच के लिए लेकर जा रही थी तो विपिन ने भागने की कोशिश की और इस चक्कर में पुलिस को उसके पैर में गोली चलानी पड़ी।
मैंने उसे नहीं जलाया वो खुद जल गई: विपिन भाटी
पुलिस जब उसे अस्पताल लेकर आई तो भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। उल्टा उसने कहा कि 'किस पति-पत्नी में झगड़े नहीं होते हैं। मैंने उसे नहीं जलाया वो खुद जल गई'।
आपको बता दें कि इस घटना के दो वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं, जिन्होंने सार्वजनिक आक्रोश को और बढ़ा दिया है। एक वीडियो में निक्की पर हमला करते हुए उसे बालों से घसीटते हुए दिखाया गया है, जबकि दूसरा वीडियो उसे आग लगाने के बाद सीढ़ियों से लंगड़ाते हुए नीचे उतरते हुए दिखाता है। ये वीडियो कथित तौर पर निक्की की बड़ी बहन कंचन ने रिकॉर्ड किए थे।
फरार रिश्तेदारों का पता लगाने के लिए टीमें काम कर रहीं
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने पुष्टि की कि भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या, आपराधिक साजिश और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। विपिन पुलिस हिरासत में है, जबकि फरार रिश्तेदारों का पता लगाने के लिए टीमें काम कर रही हैं। इस बीच, सिरसा गांव के निवासियों ने सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग की है। विरोध प्रदर्शनों में 'निक्की के लिए न्याय' के नारे लग रहे हैं।
-
Jewar Noida Airport: 3900 मीटर लंबे रनवे पर कब से उड़ेंगी Flights, कहां-कहां जा सकेंगे? क्या होगा रूट? -
जेवर एयरपोर्ट का नाम DXN ही क्यों पड़ा? चौंका देगी 3 अक्षरों के पीछे की ये खास वजह! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Noida International Airport: देश का पहला 'नेट जीरो' एयरपोर्ट, एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे की 10 बड़ी बातें -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Delhi IGI vs Noida Jewar Airport: किराया, सुविधाएं, कनेक्टिविटी- कौन बेहतर? स्मार्ट ऑप्शन क्या? 8 बड़ी तुलनाएं -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत














Click it and Unblock the Notifications