Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'वोटर अधिकार यात्रा' में बाइक पर निकले राहुल गांधी-तेजस्वी यादव, सरकार-ECI के खिलाफ की आवाज बुलंद

Voter Adhikar Yatra: बिहार की सियासत इन दिनों 'वोटर अधिकार यात्रा' के रंग में रंगी हुई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव रविवार को पूर्णिया से दोबारा सड़क पर उतरे और बाइक की सवारी करते हुए जनता के बीच पहुंचे। यह यात्रा राज्य की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ चलाई जा रही है।

यह 16 दिन की लंबी यात्रा राज्य की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों, बेरोजगारी, महंगाई और पलायन के मुद्दों को लेकर चलाई जा रही है। राहुल गांधी इसे "जन आंदोलन" बता रहे हैं, वहीं तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए बदलाव की जरूरत पर जोर दिया है।

Voter Adhikar Yatra

सरकार पर गंभीर आरोप

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर मतदाता सूची में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने इस पूरी प्रक्रिया को "वोट चोरी" बताते हुए कहा, "यह यात्रा सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि बेरोजगारी, महंगाई, पलायन और वोट की चोरी के खिलाफ जनता का आंदोलन है। चोरी से बनी सरकार जनता की नहीं हो सकती।"
ये भी पढ़ें: बिहार वोटर अधिकार यात्रा में राहुल-तेजस्वी संग अखिलेश यादव की एंट्री, क्या NDA और नीतीश की बढ़ेगी सिरदर्दी?

मखाना किसानों से की मुलाकात

शनिवार को राहुल गांधी ने कटिहार जिले के मखाना खेतों का दौरा किया। उन्होंने किसानों से खेती की तकनीक, उत्पादन और मखाना के बाजार की मांग पर बातचीत की। राहुल का कहना है कि यह यात्रा सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में कदम है।

1,300 किमी की यात्रा, 20 जिलों से होकर गुजरेगी

'वोटर अधिकार यात्रा' इस हफ्ते की शुरुआत में शुरू हुई थी। यह यात्रा 1,300 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1 सितंबर को पटना में खत्म होगी।

तेजस्वी का नीतीश कुमार पर वार

तेजस्वी यादव ने भी बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए भागलपुर की सभा में कहा, "यह चुनाव नीतीश कुमार का आखिरी चुनाव होगा। अब बिहार को असली मुख्यमंत्री चाहिए, नकली नहीं। बदलाव के लिए सबको एकजुट होना होगा।"

सिद्धारमैया भी होंगे शामिल

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की है कि वह 29 अगस्त को इस यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी जी ने बिहार में यह यात्रा शुरू की है। मैं 29 अगस्त को इसमें शामिल होने जा रहा हूं।"
ये भी पढ़ें: बिहार में इंजीनियर का भ्रष्टाचार एक्सपोज: रातभर में फूंक दिया करोड़ों का कैश, फिर भी छापेमारी में लाखों बरामद!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+