'बहुत मारते थे, टॉप मॉडल स्कॉर्पियो दिया', निक्की के भाई ने रो-रोकर बयां किया जालिम विपिन का जुल्म
Greater Noida Horror: दहेज की काली परंपरा ने एक और मासूम की जिंदगी निगल ली। ग्रेटर नोएडा के सरसा गांव में निक्की नाम की महिला को उसके ही पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर इतनी बेरहमी से पीटा कि वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया गया।
इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे गांव में गुस्से का माहौल है। परिजन और ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं, लेकिन कई आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में गुस्सा फूट पड़ा है और परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

शादी के बाद से शुरू हुआ उत्पीड़न
निक्की की बहन कंचन, जो उसी घर में शादीशुदा है, ने बताया कि शादी के छह महीने बाद से ही दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। ससुरालवालों की मांग 36 लाख रुपये तक पहुंच गई थी।
ये भी पढ़ें: IAS Medha Rupam: नोएडा की पहली महिला DM के परिवार में हैं 8 अफसर, ट्रेनिंग में किस IAS से हुआ प्यार?
शादी में दी थी महंगी गाड़ी
निक्की के भाई रोहित ने बताया कि 2016 में शादी के वक्त उन्होंने पति विपिन की हर मांग पूरी की थी। उन्हें एक टॉप मॉडल की स्कॉर्पियो गाड़ी और घर के सभी जरूरी सामान भी दिए थे। बावजूद इसके, विपिन और उसका भाई दोनों बहनों को लगातार प्रताड़ित करते रहे। रोहित ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों के शादी के बाहर रिश्ते थे और वे इसी वजह से और ज्यादा हिंसक हो गए थे।
सामने आया दर्दनाक वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि निक्की को उसके पति और एक महिला ने बाल पकड़कर घसीटा। एक और वीडियो में वह जलती हुई सीढ़ियों से नीचे आती नजर आई। गंभीर रूप से झुलस चुकी निक्की को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस कार्रवाई और विरोध प्रदर्शन
पुलिस ने पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ससुर, सास और देवर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। वहीं, गुस्साए परिजन और ग्रामीण कासना थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने हाथों में "Justice for Nikki" के पोस्टर थामकर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने पुलिस को 12 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है और चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर वे गोलचक्कर का घेराव करेंगे।
ये भी पढ़ें: नोएडा डेकेयर में 15 माह की मासूम पर अत्याचार: काटने के निशान, खौफनाक फुटेज से खुला राज! हिरासत में अटेंडेंट












Click it and Unblock the Notifications