NIA ने मेरठ से गिरफ्तार किया खालिस्तानी हथियार तस्कर
नई दिल्ली, जुलाई 06: एनआईए ने मंगलवार को यूपी के मेरठ से एक हथियारों के तस्कर गगनदीप सिंह को गिरफ्तार है। गगनदीप पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला है। इसका संबंध में पंजाब के मोगा जिले में खालिस्तानी आतंकवादियों के जबरन वसूली रैकेट से संबंध है। एनआईए के अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी की जांच से पता चला है कि फरार आरोपी अर्शदीप सिंह "हरदीप सिंह निज्जर (एक नामित आतंकवादी और खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख) का करीबी सहयोगी है। उन्होंने कहा, बाद में पता चला कि गगनदीप अर्शदीप का 'करीबी सहयोगी' था।

एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, गगनदीप हथियारों की तस्करी में शामिल था और अर्शदीप के निर्देश पर उसने अन्य गिरफ्तार आरोपियों को 9 एमएम पिस्तौल और देशी पिस्तौल सहित हथियारों की आपूर्ति की थी। जिनका इस्तेमाल पंजाब में व्यापारियों से पैसे की उगाही और जबरन करने में किया जाता था।
अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार गगनदीप को बाद में मोहाली में एक विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया और अदालत ने एनआईए को आठ दिनों की हिरासत में दे दिया। मूल रूप से मामला पंजाब पुलिस द्वारा मोगा में दर्ज किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, अर्शदीप, चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू और रमनदीप सिंह उर्फ जज, ने एक गिरोह बनाया था और लोगों से धमकी और जबरन वसूली करते थे। ये सभी आरोपी अभी विदेश भाग गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications