डिलीवरी के बाद मोबाइल पर बात करने लगी डॉक्टर, डस्टबिन में गिरा नवजात बच्चा
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां डिलीवरी के बाद महिला डॉक्टर मोबाइल से बात करने लगी, तभी नवजात बच्चा डस्टबिन में गिर गया। डस्टबिन में गिरने से नवजात बच्चे को काफी चोटे आई हैं। जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नवजात की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल अस्पताल में हुई इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली सीमा वर्मा को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने महिला को शाहजहांपुर के जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई तो डॉक्टर तन्वी अग्रवाल महिला को डिलीवरी रूम में ले गई। महिला ने नवजात बच्चे को जन्म दिया, तभी डॉक्टर अपने फोन पर बात करने लगी। डॉक्टर की लापरवाही के चलते नवजात बच्चा डस्टबिन में जा गिरा। जिससे उसको काफी गंभीर चोटे आई है। फिलहाल बच्चे का इलाज एक प्राईवेट अस्पताल में चल रहा है।
बता दें, इससे पहले भी इसी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक नवजात शिशु का सिर धड़ से अलग हो गया था। जिसके बाद महिला की भी मौत हो गई थी। एक बार फिर डॉक्टर की लापरवाही के चलते नवजात डस्टबिन में जा गिरा। स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारी इसे बेहद गंभीर मामला बता रहे है। महिला सीएमएस रंजीत दिक्षित के मुताबिक मामला संज्ञान मे आया है। इस मामले मे जांच के आदेश दे दिए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications