रायबरेली: बेपटरी हुई न्यू फरक्का एक्सप्रेस, देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार की सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां बनारस से लखनऊ जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतर गई। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 लोग घायल हैं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर लखनऊ और वाराणसी से दो एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई। टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि हरचंदपुर आउटर के पास गलत ट्रैक पर जाने की वजह से यह हादसा हुआ है। तस्वीरों में देखिए दिल दहला देने वाला हादसा।





















Click it and Unblock the Notifications