उत्तर प्रदेश: PM मोदी के विजन में नए भारत की बन रही नई अयोध्या, CM योगी ने मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायजा
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने शनिवार को अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण किया।
इस दौरान सीएम योगी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीके सिंह ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप एक नए भारत की नई अयोध्या बन रही है। अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए मैं समय-समय पर अयोध्या की यात्रा करता रहा हूं। नए हवाईअड्डे के निर्माण की कार्रवाई युद्धस्तर पर चल रही है।
सीएम योगी ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के लोकार्पण के पूर्व श्री अयोध्या जी को हवाई सेवा से जोड़ने के जिस लक्ष्य को लेकर हम चले हैं, वह तिथि अब नजदीक आ चुकी है।
यह भी पढ़ें- UP News: 'सपा सरकार में जमकर हुई पैसे की लूट, अब यूपी में कानून का राज..', जानिए क्या बोले सीएम योगी












Click it and Unblock the Notifications